Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

हिसार के गंगवा में हादसा; बुधवार सुबह मिला मदन का शव; जहरीली गैस से मौत

हिसार: जिसमें उतरने से किसानों की मौत हुई।हरियाणा के हिसार जिले के गंगवा गांव में मंगलवार रात साढ़े 10 बजे मेन सीवरेज लाइन में उतरे तीन किसानों में से दो किसानों की मौत हो गई है। एक किसान मदन का शव बुधवार अल सुबह ढाई बजे मिला, जबकि सतपाल की मौत रात को ही हो गई थी। जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों किसानों की मौत हुई।मृतक किसान मेन सीवरेज लाइन से खेतों को पानी दे रहे थे, परंतु अचानक पंपों में पानी आना बंद हो गया तो मेनहोल में मदन, सुनील, घोलू, सतपाल, संजीव एक- एक करके उतरे। मदन लापता हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने बाकी को निकाल लिया। सतपाल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किसान मदन लापता था, जिसकी तलाश जारी थी कि रात करीब ढाई बजे वह मिल गया। उसे निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल और मदन के शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।यह है मामलागांव गंगवा में आजाद नगर की मेन सीवर लाइन गुजर रही है। इस लाइन पर गंगवा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने पंप लगे हुए हैं। इस पानी का उपयोग किसान खेतों की सिंचाई के लिए करते हैं। रात करीब 8 बजे किसान पंपों से पानी निकाल रहे थे। कुछ देर बाद पंपों से पानी आना बंद हो गया। किसान मदन सिंह पंप के पाइप में आए कचरे को साफ करने सीवर लाइन मेनहोल में उतर गया, लेकिन उतरते ही वह बेहोश हो गया।उसे बचाने के लिए घोलू उतरा। उसके बाहर न आने पर सतपाल, सुनील और संजीव भी उतरे। उन्होंने घोलू और सतपाल को बाहर निकाला। सुनील ने अपने भाई संजीव को बाहर निकाला। सतपाल की गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात ढाई बजे तक मदन की तलाश जारी रही। मदन मिल तो गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

630180cookie-checkहिसार के गंगवा में हादसा; बुधवार सुबह मिला मदन का शव; जहरीली गैस से मौत
Artical

Comments are closed.

17 हजार करोड़ में बिक सकती चैंपियन RCB की टीम, IPL जीतने के बाद बूम पर ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन हो सकते हैं नए खरीदार?     |     RenewSys Earns Prestigious Kiwa PVEL ‘Top Performer’ Status for 2025     |     Sambhv Steel Participates in Global Stainless-Steel Expo 2025     |     Signify Transforms 78K+ Lives in Andhra Pradesh Through Har Gaon Roshan CSR Initiative     |     New Delhi: CM Yogi Adityanath pays courtesy visit to Union home minister Amit Shah | India News     |     Bihar Cabinet: Cm Nitish Kumar Approved 22 Proposals In The Cabinet, Jamb, Vacancy, Cabinet – Amar Ujala Hindi News Live     |     आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल     |     No New Petrol Or Diesel Taxi To Be Allowed In Delhi Ncr From This Date Know Details – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahdol News: The Pillar Of The Bridge Built On Bansagar Son River Tilted – Madhya Pradesh News     |     Sawai Madhopur: Villagers Continue Protest After Elderly Man Killed In Tiger Attack, Demand Job And Compensati – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088