रायपुर: पुलिस लड़की को थाने लेकर आई।राजधानी रायपुर के कंकाली पारा इलाके में एक नाबालिग लड़की ने युवक की हत्या कर दी। चाकू से युवक पर हमला करने के बाद नाबालिग फरार हो चुकी थी। जिसे कुछ देर बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़की को पकड़कर पुलिस आजाद चौक थाने लेकर आई है। अब लड़की से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुलाया है।फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक जिसे लड़की ने मौत के घाट उतारा उसका नाम सुदामा था। रविवार दोपहर के वक्त लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही थी। रास्ते में आगे-आगे साइकिल पर सुदामा भी चल रहा था। संकरे रास्ते में लड़की ने हॉर्न बजाकर आवाज देकर सुदामा से हटने को कहा। सुदामा ने जगह नहीं दी, लड़की के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी मां गिर पड़ी।मृतक सुदामा।ये देख लड़की को गुस्सा आ गया। वो सुदामा को पकड़ने के लिए लपकी, उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर सुदामा का गला रेत दिया। सड़क पर खून बिखर गया। सुदामा की वहीं मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस कांड को अपनी आंखों से देखा, लोगों ने बताया कि सुदामा बोल सुन नहीं सकता था, इसलिए वो साइड देने के लिए बज रहे लड़की के स्कूटर के हॉर्न को सुन नहीं पाया।सड़क पर बिखरा लहू।घटना सारथी चौक के पास हुई है। सुदामा और लड़की एक ही मुहलले में रहते थे। वारदात के बाद युवती शहर से बाहर भागने की कोशिश में थी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने कुछ ही देर में लड़की को ट्रेस कर लिया और जीई रोड के हाईवे पर उसे पकड़ लिया गया।इस लड़की ने किया मर्डर।चाकू लेकर चलती थी लड़कीफिलहाल हुई छानबीन में पता चला है कि युवती इससे पहले कुछ मारपीट के मामलों में शामिल रही है। बदमाश प्रवृत्ति की लड़की अपने साथ चाकू लेकर घूमती थी। पुलिस का दावा है कि वो नाबालिग है। युवती हमेशा अपने स्कूटर के डिग्गी में चाकू रखती थी। तैश में आकर उसने इस बार उसी चाकू से हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया।


Comments are closed.