50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

होटल पर तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

सीकर: फायर से टूटा होटल का शीशा।सीकर के रानोली थाना इलाके में गोरिया गांव में शनिवार रात बाइक पर आए बदमाशों ने एक होटल पर फायरिंग की। फायर करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। फायरिंग की घटना होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।CCTV में रिकॉर्ड हुए तीन बदमाश।खेतान होटल संचालक अनिल ने बताया कि करीब 5 दिन पहले सुभाष यादव और उसके कुछ साथी होटल पर खाना खाने के लिए आए थे। जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने धमकी दी और वहां से चले गए। दो-तीन दिन पहले सुभाष अपने कुछ साथियों के साथ होटल पर आया। जिसने तोड़फोड़ की और अनिल के गले से सोने की चेन लूटकर चले गए।अनिल ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:45 बजे सुभाष अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया। जिसने एक फायर हवा में किया और दूसरा होटल पर। फायर से होटल का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस दौरान अनिल काउंटर पर बैठा था। जिससे वह बच गया। अनिल ने बताया कि उसने 2 दिन पहले ही सुभाष और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। जिससे कि अनिल को जान का खतरा बना हुआ है। वहीं घटना के बाद अब रानोली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुभाष और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

622300cookie-checkहोटल पर तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
Artical

Comments are closed.

Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |     Election Commission to kick off all-party consultations to address poll issues | India News     |     Bihar: बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता, 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की पूछताछ     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088