Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम से किया आह्वान ‘हम सब मिलकर योग को बनाएं एक वैश्विक जन आंदोलन’

PM Modi Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने योग को एक वैश्विक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि यह मानवता को जोड़ने का माध्यम भी बन चुका है।

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है जो इस बात को दर्शाता है कि पृथ्वी पर प्रत्येक प्राणी और तत्व का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने इस थीम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमें सिखाता है कि हम अलग-अलग प्राणी नहीं हैं, बल्कि प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। जब ये जागरूकता बढ़ती है तो हम न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने पर्यावरण, समाज और सभी की देखभाल करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि योग हमें ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर ले जाता है।

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम में आयोजित 11वें योग दिवस समारोह में सभी से आह्वान किया कि ‘हम सब मिलकर योग को मिलकर एक जन आंदोलन बनाएं।’ उन्होंने कहा कि ‘एक ऐसा आंदोलन जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने। जहां योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग एक वैश्विक संकल्प बन जाए।’ पीएम मोदी ने योग के वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि यह अब दुनिया भर में स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

इस साल की थीम के महत्व पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराता है। ये हमें समग्र रूप से स्वस्थ रखता है। हम योग के माध्यम से हम स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा दे सकते हैं, जो हमारी पृथ्वी की रक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक समग्र दृष्टिकोण है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और इसे विश्व स्तर पर फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

2926030cookie-checkअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम से किया आह्वान ‘हम सब मिलकर योग को बनाएं एक वैश्विक जन आंदोलन’
Artical

Comments are closed.

Purnea Massacre: 1 More Accused Arrested Vikrant Bhuria Meet Victim Family Rahul Gandhi Expresses Condolences – Amar Ujala Hindi News Live     |     Disclosure: The Banned 2000 Rupee Notes Are Still In Use In Nepal Border, One Note Is Exchanged For 1600 Rupe – Amar Ujala Hindi News Live     |     मंत्री कपिल मिश्रा ने की साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश : आप     |     Shivpuri-villagers Are Troubled By The Problem Of Waterlogging, Youth Protested By Doing Vrikshasana – Madhya Pradesh News     |     While Trying To Save Cattle, The Car Lost Control And Hit A Tree, 4 People In The Car Died On The Spot – Madhya Pradesh News     |     Himachal Pradesh Study Reveals Even Thin People Have Internal Obesity Falling Prey To Diseases – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मिली रोमांचक जीत, रवींद्र जडेजा की जुझारू पारी गई बेकार     |     Defence Minister Katz calls attack on Syrian tanks ‘clear warning’ to regime     |     FCCI Secy Gen on meeting with CM Mohan Yadav     |     Time has come to provide medical facilities outside metropolitan areas: UP CM Yogi     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088