हरियाणा के अंबाला के गांव ठरवा में रविवार देर शाम तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने ठरवा से एक 5 साल के बच्चे को अपने जबड़े में फसा लिया। जब बच्चे ने शोर मचाया तो उसकी मां व अन्य भी शोर मचाने लगे। इसी बीच तेंदुआ घायल बच्चे को उपलो के कूप के पीछे छोड़कर भाग गया।बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बच्चे के जबड़े और गर्दन पर काफी गहरे जख्म बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल लहूलुहान हालत में नारायण गढ़ अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। बच्चा गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

Comments are closed.