Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1,70,551 करोड़ रुपये के पार, कपड़ों की बिक्री में 561% का जोरदार उछाल मंगलवार को हनुमान पूजा के दौरान जरूर करें ये छोटा सा काम, हर अड़चन होगी दूर और जीवन बनेगा सुखमय Bihar: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग, VHP का आक्रोश मार्च; ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी UP: चार साल के बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे के बल पर हैवानियत की हदें पार; पास खड़ा रोता रहा मासूम Dehradun Police Arrested Fraudsters From Bihar Who Sat In Place Of Candidate In Cbse Superintendent Exam - Amar Ujala Hindi News Live Cultural Festival Moksha Concludes In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Sugar-free Campaign Shows Shocking Health Benefits In Just 30 Days - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Update: Relief From Severe Heat, Weather In Fatehpur Like Hill Station, Night Temperature 17 - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: मौसम की मार के बाद बीमारियों के चपेट में सेब के बगीचे, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया का प्रकोप LSG vs DC: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज

‘अगर लड़की सुंदर है तो…’ अजित पवार गुट के MLA का महिलाओं पर विवादित बयान; सूबे में सियासी उबाल


विधायक देवेन्द्र भुयार के इस बयान को लेकर अब महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उद्धव ठाकरे समूह की नेता सुषमा अंधारे ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि भुयार का यह बयान किसान के बच्चों का मजाक है और महिलाओं का अपमान है।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईWed, 2 Oct 2024 02:08 PM
share Share

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक समर्थक निर्दलीय विधायक ने महिलाओं की शक्ल और सूरत को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में उस विधायक की आलोचना हो रही है। वरुड-मोर्शी से निर्दलीय विधायक देवेन्द्र भुयार ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि एक खूबसूरत लड़की किसान के बेटे से शादी नहीं करना चाहती है और इस वजह से किसान के बेटे को घटिया दुल्हन से समझौता करना पड़ता है। विधायक भुयार ने कहा कि खूबसूरत लड़कियां स्थायी नौकरी वाले व्यक्ति से शादी करना पसंद करती हैं। उन्होंने ये बातें एक सार्वजनिक सभा में कही हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

भुयार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का समर्थन करते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में बात करते हुए यह टिप्पणी की। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र वरुद तहसील में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। देवेंद्र भुयार ने सभा में कहा कि एक खूबसूरत लड़की “मेरे और आपके जैसे” व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि वह एक ऐसा पति चुनेगी जो नौकरी करता हो। उन्होंने कहा कि दूसरे नंबर की लड़कियां किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करती हैं जो किराने की दुकान या पान की दुकान चलाता हो। उन्होंने कहा कि तीसरे दर्जे की महिलाएं किसानों से शादी करती हैं।

उन्होंने कहा, “अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह (अपना पति चुनते समय) आपके और मेरे जैसे व्यक्ति को पसंद नहीं करेगी, बल्कि वह नौकरी करने वाले व्यक्ति को चुनेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के विवाह से पैदा होने वाले बच्चे सुंदर नहीं होते हैं।

विधायक देवेन्द्र भुयार के इस बयान को लेकर अब महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उद्धव ठाकरे समूह की नेता सुषमा अंधारे ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि भुयार का यह बयान किसान के बच्चों का मजाक है और महिलाओं का अपमान है। इस तरह के वाक्यांश उस अहंकार से आते हैं कि शासकों को यकीन है कि चाहे वे कुछ भी करें, उन्हें दंडित नहीं किया जाएगा। अंधारे ने यह भी पूछा कि क्या आपका एजेंडा किसानों और महिलाओं का मजाक उड़ाना है।

ये भी पढ़े:महाराष्ट्र की 14 सीटों पर चुनाव में हुआ वोट जिहाद, हिंदुत्व जगाने का समय- फडणवीस
ये भी पढ़े:महाराष्ट्र में अब आठवले भी दिखा रहे तेवर, भाजपा लीडरशिप से की 10 सीटों की मांग
ये भी पढ़े:महाराष्ट्र में हिंसक हुई कोटे की लड़ाई, मराठा और OBC कार्यकर्ताओं में हाथापाई
ये भी पढ़े:महाराष्ट्र में चुनाव कब, CEC ने दिया हिंट; कितने चरणों में होगा अभी तय नहीं

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने भी महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भुयार की आलोचना की है। उन्होंने पूछा कि क्या महिलाएं उपभोग का साधन हैं? उसी जिले से विधायक ठाकुर ने कहा, “अजित पवार और सत्ता में बैठे लोगों को अपने विधायकों को नियंत्रण में रखना चाहिए। महिलाओं का ऐसा वर्गीकरण कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज आपको सबक सिखाएगा।” इस विवाद के बाद बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि वह भुयार से महिलाओं से माफी मांगने को कहेंगे। यह विवाद ऐसे समय में उपजा है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।



Source link

1625510cookie-check‘अगर लड़की सुंदर है तो…’ अजित पवार गुट के MLA का महिलाओं पर विवादित बयान; सूबे में सियासी उबाल
Artical

Comments are closed.

खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1,70,551 करोड़ रुपये के पार, कपड़ों की बिक्री में 561% का जोरदार उछाल     |     मंगलवार को हनुमान पूजा के दौरान जरूर करें ये छोटा सा काम, हर अड़चन होगी दूर और जीवन बनेगा सुखमय     |     Bihar: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग, VHP का आक्रोश मार्च; ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी     |     UP: चार साल के बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे के बल पर हैवानियत की हदें पार; पास खड़ा रोता रहा मासूम     |     Dehradun Police Arrested Fraudsters From Bihar Who Sat In Place Of Candidate In Cbse Superintendent Exam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cultural Festival Moksha Concludes In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Sugar-free Campaign Shows Shocking Health Benefits In Just 30 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Update: Relief From Severe Heat, Weather In Fatehpur Like Hill Station, Night Temperature 17 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: मौसम की मार के बाद बीमारियों के चपेट में सेब के बगीचे, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया का प्रकोप     |     LSG vs DC: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088