Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MP News:  पचमढ़ी अभयारण्य का नाम अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य', जून में होंगे तीन जनजातीय सम्मेलन Dowry Harassment: Husband Gets 7 Years Jail Inciting Wife To Commit Suicide In Alwar Brother-in-law Sentenced - Alwar News Vimal Negi Case If Concrete Evidence Is Found Sit Problems May Increase Two Cbi Teams Are Studying The Records - Amar Ujala Hindi News Live श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब Why China 'turning off tap' may be another Pakistan bluff | India News Bihar News : Girl Student Murder Case After Abused Police Accused Of Negligence Bhagalpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल Accident: Vehicle Carrying Passengers From Jyotirmath To Badrinath Met With An Accident, Five People Injured - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain Love Jihad: Made Relationship With The Girl By Hiding Identity - Madhya Pradesh News Barmer News: Car Entered Shop After Truck Hit It Groom And Cousin Died Wedding Happiness Turned Into Mourning - Barmer News

अगले 54 दिन मंगल गोचर से इन 5 राशियों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल, तो 4 राशि वालों पर आ सकते हैं संकट के बादल


Mars Transit 2024 Horoscope : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऊर्जा, साहस,पराक्रम और आत्मविश्वास के दाता मंगल ग्रह आज जनमाष्टमी के मौके पर राशि परिवर्तन कर चुके हैं। दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल आज यानी 26 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 03 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अगले 54 दिन यानी 20 अक्टूबर 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल गोचर कुछ राशियों के जीवन में सबकुछ मंगल ही मंगल होगा, तो इसके अशुभ प्रभाव से कुछ राशियं के कष्टकारी पल की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव…

मेष राशि : मंगल गोचर के बाद आपको जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। इस दौरान आप प्रोफेशनल लाइफ में अपने आइडियाज कॉन्फिडेंस के साथ शेयर कर सकेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेने से बचना होगा। वाद-विवाद से बचना होगा। किसी पर अपने विचार न थोपें। नए कार्यों की शुरुआत करना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।

वृषभ राशि : मंगल गोचर का असर आपके लाइफस्टाइल में नए बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। नए बजट पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। इससे धीरे-धीरे आर्थिक रूप से धन-समृद्धि होंगे। कार्यस्थल पर विनम्र रहें। लोगों के साथ अच्छा बर्ताव रखें।

मिथुन राशि : मंगल के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। इस दौरान आपके ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। सिंगल्स की लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। दूसरों के फीलिंग्स और ओपिनियन को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें।

कर्क राशि : मंगल के प्रभाव से कर्क राशि वालों को छानबीन और रिसर्च के कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने की इच्छा बढ़ेगी। लेकिन कड़ी मेहनत का फल नहीं मिलने पर मन निराश भी होगा। तनाव महसूस करेंगे। इस दौरान आर्थिक मामलों पर थोड़ा नजर रखें। कर्ज चुकाने की कोशिश करें। पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाएं। रिलेशनशिप में पार्टनर तो थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर की यह अवधि सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी पैदा करेगी। साहसी नजर आएंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति महत्वकांक्षी नजर आएंगे। करियर में कई बड़े बदलाव होंगे। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मंगल ग्रह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। निवेश के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। सिंगल्स की नए लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि : मंगल के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशि वालों की नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने की इच्छा बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। इस दौरान आपके आइडियाज और प्लान करियर ग्रोथ के कई शानदार मौके दिलाएंगे। इंकम में इजाफा होगा। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए कई जगहों से फंड मिलेगा। स्ट्रेस लेवल ज्यादा बढ़ने न दें। माइंडफुलनेस एक्टिविटी में शामिल हों। अपने सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि : मंगल गोचर से यात्रा के योग बनेंगे। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी हासिल होगी। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जा सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह के भी योग बनेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : मंगल गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में भी चमत्कारिक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान लाइफ की प्रॉब्लम्स थोड़ी कम होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा कम रिस्क लें। बिना सोचे-समझे कोई डिसीजन न लें। इस अवधि में आपका मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। कार्यों में मन नहीं लगेगा। तनाव बढ़ सकता है। शांत दिमाग से फैसले लें।

धनु राशि : मंगल गोचर के दौरान आपको नौकरी-कारोबार में तरक्की के लिए नई स्किल सीखने की जरुरत होगी। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। इंकम के कई सोर्स से धन लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। शत्रु परास्त होंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

मकर राशि : मंगल गोचर के बाद से मकर राशि वाले प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। इस दौरान आपको हर कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लाइफस्टाइल में कई बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

कुंभ राशि : मंगल के मिथुन राशि में जाने के बाद कुंभ राशि वालों की क्रिएटिविटी बढ़ेगी। सिंगल जातकों की लाइफ में ड्रीम पार्टनर की एंट्री होगी। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा, लेकिन सोच-समझकर इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन लें। इस दौरान कुछ जातकों को पेट रोगों की समस्या हो सकती है, थोड़ा सतर्क रहें।

मीन राशि : मंगल गोचर के बाद प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने में सफल होंगे। कुछ जातकों को मूड स्विंग के चलते पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। परिजनों का ख्याल रखें। मंगल के प्रभाव से रिलेशनशिप में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

1392800cookie-checkअगले 54 दिन मंगल गोचर से इन 5 राशियों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल, तो 4 राशि वालों पर आ सकते हैं संकट के बादल
Artical

Comments are closed.

MP News:  पचमढ़ी अभयारण्य का नाम अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य', जून में होंगे तीन जनजातीय सम्मेलन     |     Dowry Harassment: Husband Gets 7 Years Jail Inciting Wife To Commit Suicide In Alwar Brother-in-law Sentenced – Alwar News     |     Vimal Negi Case If Concrete Evidence Is Found Sit Problems May Increase Two Cbi Teams Are Studying The Records – Amar Ujala Hindi News Live     |     श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब     |     Why China ‘turning off tap’ may be another Pakistan bluff | India News     |     Bihar News : Girl Student Murder Case After Abused Police Accused Of Negligence Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल     |     Accident: Vehicle Carrying Passengers From Jyotirmath To Badrinath Met With An Accident, Five People Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain Love Jihad: Made Relationship With The Girl By Hiding Identity – Madhya Pradesh News     |     Barmer News: Car Entered Shop After Truck Hit It Groom And Cousin Died Wedding Happiness Turned Into Mourning – Barmer News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088