Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

अच्छा होगा या बुरा क्या संकेत दे रही है ये 5 घटनाएं? शकुन शास्त्र से जानें कैसे होंगे परिणाम

Shakun Shastra

हमारे जीवन में कभी ना कभी हमारे साथ कोई ना कोई ऐसी घटना जरूर होती है। इसके बारे में सोच कर या हो रही चीज को देखकर हमारे मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न होती है। कुछ चीजों को हमें देखकर लगता है कि क्या यह अच्छा हुआ है और कुछ को देखकर हमारे मन में बुरे विचार आने लगते हैं। कई बार हम इन घटनाओं को शकुन और अपशकुन से जोड़ देते हैं। शकुन शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें इन घटनाओं के संबंध में विस्तार से उल्लेख दिया गया है। कौन सी चीज शुभ और कौन सी चीज अशुभ समाचार लेकर आई है यह इसके जरिए आसानी से पता किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत के बारे में बताते हैं जो हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं।

आपके साथ कई बार ऐसा हुआ होगा कि घर से निकलते ही आपको गाय दिख गई होगी या हाथ से कभी दूध का गिलास छूट गया होगा, नमक बिखर गया होगा। यह जितनी भी चीज है वह होती तो अचानक से है लेकिन हमारे लिए कोई ना कोई संकेत जरूर लेकर आती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत के बारे में बताते हैं।

खाली बर्तन (Shakun Shastra)

अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं और आपको कहीं पर खाली बर्तन दिखाई देता है तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल यह अशुभ संकेत है जो आने वाली मुश्किलों और असफलता को दर्शाने का काम करता है। ऐसे में आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप जो भी कर रहे हैं उसे बहुत सावधानी से करने की कोशिश करें।

फूल दिखना

कई बार घर से निकलने के बाद हमें फूल दिखाई देते हैं। यह बहुत ही शुभ संकेत है जो हमें मंगलकारी परिणाम दे सकता है। अगर फूल की माला मिल गई है या फिर फूल दिखाई दे रहे हैं तो यह सुखद संकेत है जो जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। यह मांगलिक कार्यों को होने का भी संदेश है।

दूध दिखना

घर से निकलने के बाद अगर आपको दूध दिखाई दे रहा है तो सावधानी के साथ अपने सारे काम करें। यह असफलता का सूचक है जो आपके प्रयासों के सफल न होने का संदेश लेकर आया है। अगर कोई नुकसान होता है तो इसके लिए आप पहले से खुद को मानसिक रूप से तैयार कर सकते हैं।

छींक आना

घर से बाहर निकलते समय अगर ठीक हो जाती है तो अक्सर घर वाले हमें थोड़ा रुक कर जाने को कहते हैं। इसे आमतौर पर अशुभ माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। बिना किसी बीमारी के अगर दो या दो से ज्यादा छींक आती है तो घर में मांगलिक कार्यों के होने की संभावना बढ़ जाती है।

गिरे हुए पैसे मिलना

अगर रास्ते में आपको कोई सिक्का या नोट गिरा हुआ मिल जाता है तो यह आपके जीवन के लिए एक विशेष संकेत है। सिक्का बताता है कि हम जिस काम को करने के बारे में सोच रहे हैं उसे पूरा होने में समय लगेगा। वहीं नोट हमें यह बताता है कि रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। अगर दोनों चीज मिल जाती है तो किसी की मदद से आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। इस तरह का धन किसी मंदिर में दान कर देना चाहिए या फिर गरीबों को दे देना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

2645640cookie-checkअच्छा होगा या बुरा क्या संकेत दे रही है ये 5 घटनाएं? शकुन शास्त्र से जानें कैसे होंगे परिणाम
Artical

Comments are closed.

Odisha student warned of suicide in post days before self-immolation | India News     |     Bihar: Hit And Run Victims In Patna Got Compensation Of Rs 8.28 Crore, Know How To Apply – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: New Session In All Polytechnics Of The State From Tomorrow, Classes For New Entrants From August 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh Aiims Research Claims Sleep Are Becoming A Major Cause Of Road Accidents In Uttarakhand – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bullet Rider Successful Dairy Worker Dies In Truck Collision – Delhi News     |     Village Submerged In The Stronghold Of Former Assembly Speaker Girish Gautam – Madhya Pradesh News     |     Alwar News: Pickup Overturned While Returning From Gogamedi Darshan, 40 Devotees Injured; Jhunjhunu Accident – Alwar News     |     Himachal Threatening Mails To Blow Up District Courts Came From Abroad – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाशिंगटन सुंदर तो छुपे रुस्तम निकले, चार बड़े विकेट लेकर टीम इंडिया को लॉर्ड्स में पहुंचाया टॉप पर     |     गुरु की पत्नी पर ही दिल हार बैठा सिंगर, चुपचाप रचाई थी शादी, जब हुआ खुलासा तो जमकर मचा बवाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088