देवास: एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह गोपाल (45) निवासी संजय नगर भौंरासा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जैसे उसे पंखे पर लटकते हुए देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक सिलाई का कार्य करता था। पूर्व में मृतक की दुकान बस स्टेंड पर थी? लेकिन अतिक्रमण मुहिम के कारण दुकान को हटा दिया गया था। उसके बाद गोपाल अपने घर से ही सिलाई का कार्य करता था। फिलहाल सुसाइड करने कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed.