Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gold में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, MCX पर सोना ₹96,700 के पार निकला, जानें कब लगेगा ब्रेक? Muktsar: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर-साले पर केस दर्ज Shakun Shastra: घर के बाहर बैठ बोल रहा है कौआ? जानें इसके शुभ और अशुभ संकेत Bihar News: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध Kanpur: आकर मिलो नहीं तो तंत्र-मंत्र से परिवार को सड़क पर ला दूंगा, युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट Damoh Fake Doctor Case: Fake Doctor Narendra John Kem Refused To Eat Jail Food - Damoh News Udaipur News: Man Assaulted And Left Unconscious On Road For Half An Hour To Gain Social Media Followers - Rajasthan News Bumper Start Of Summer Tourist Season In Himachal, Occupancy Reaches 80 Percent - Amar Ujala Hindi News Live 'खुद पर संदेह करना'- वानखेड़े में CSK के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे रोहित शर्मा ने बताया फॉर्म में वापस आने का मंत्र शबाना आजमी बोलीं- 'मैंने परवीन बाबी को पागल होते देखा, 2 अंगूर खाकर ही फटने लगता था पेट'

अनंत-राधिका की शादी में अर्जुन कपूर को विदेशी मेहमान ने किया हैरेस! एयरपोर्ट तक किया पीछा तो…


arjun kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अर्जुन कपूर के साथ ब्रूनो।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तो 12 जुलाई को निपट गई, लेकिन इससे जुड़े किस्से अभी भी फीके नहीं पड़े हैं। हर रोज इस शाही शादी से जुड़े नए-नए किस्से सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों अनंत अंबानी की बारात के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें हार्दिक पांड्या और नताशा पांडे की साथ में मस्ती की खूब चर्चा हुई। वहीं सोशल मीडिया पर अब एक यूएस इंफ्लुएंसर का वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह बता रही हैं कि अनंत-राधिका की शादी में अर्जुन कपूर के पीछे एक विदेशी मेहमान पड़ गया था, जिससे अर्जुन परेशान हो गए थे। ये खुलासा किया है यूएस की पॉपुलर इंफ्लुएंसर Julia Chafe ने।

अनंत-राधिका की शादी में पहुंची थीं जूलिया

जूलिया भी अनंत-राधिका की शादी में पहुंची थीं। वह अपने पति ब्रूनो के साथ इस शाही वेडिंग का हिस्सा बनी थीं। अब जूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे ब्रूनो ने एक-दो बार नहीं तीन बार अर्जुन कपूर को हैरेस किया। हालांकि, ये एक फन वीडियो है, जिसमें जूलिया अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। जूलिया ने वीडियो में बताया कि अर्जुन कपूर उनके पति ब्रूनो के फेवरेट बॉलीवुड स्टार हैं।

जूलिया के पति ब्रूनो से परेशान हुए अर्जुन!

लेटेस्ट वीडियो में जूलिया अपने पति ब्रूनो से बात कर रही हैं, जो किचन में कुकिंग करने में व्यस्त हैं। वह बताती हैं कि अंबानी की वेडिंग में फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने उनकी मुलाकात अर्जुन कपूर से करवाई थी। अर्जुन से मिलते ही उनके पति ब्रूनो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तुरंत अर्जुन के साथ सेल्फी लेने लगे। इसके बाद ब्रूनो कहतेहैं कि उन्होंने पूरी पार्टी अर्जुन का पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें हैरेस करते रहे। यही नहीं, जब दूसरी रात भी अर्जुन उन्हें मिले तो उन्होंने अर्जुन से कहा- ‘क्या हाल हैं अर्जुन?’ अर्जुन ने जवाब में कहा- ‘हां, मुझे याद है आप मुझे कल रात भी मिले थे।’ ब्रूनो आगे कहते हैं- मैंने उनसे कहा,  आप गुंडे फिल्म में थे ना?

जूलिया-ब्रूनो के वीडियो पर अर्जुन ने किया रिएक्ट

इस मुलाकात के बाद ब्रूनो ने अर्जुन से न्यूयॉर्क आने को भी कहा और अभिनेता को कॉम्प्लिमेंट देते हुए कहा- आप जैसे एक्टर अमेरिका में नहीं हैं। जूलिया बताती हैं कि उनके पति ने अर्जुन को एयरपोर्ट तक पर परेशान कर दिया था, उन्होंने चिल्लाकर एक्टर को आवाज लगाई थी। जिसके बाद अर्जुन ने आंखें घुमाते हुए कुछ इशारा किया था। जूलिया के पोस्ट पर अर्जुन ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है। अर्जुन ने कमेंट में लिखा- ‘मुझे तुम याद हो ब्रूनो। जब हम मिले, तुमने जो भी बातें कहीं उसके लिए बहुत सारा प्यार। और हां, अब हम सच में बेस्टी हैं।’ जूलिया-ब्रूनो का ये वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

Latest Bollywood News





Source link

1262720cookie-checkअनंत-राधिका की शादी में अर्जुन कपूर को विदेशी मेहमान ने किया हैरेस! एयरपोर्ट तक किया पीछा तो…
Artical

Comments are closed.

Gold में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, MCX पर सोना ₹96,700 के पार निकला, जानें कब लगेगा ब्रेक?     |     Muktsar: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर-साले पर केस दर्ज     |     Shakun Shastra: घर के बाहर बैठ बोल रहा है कौआ? जानें इसके शुभ और अशुभ संकेत     |     Bihar News: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध     |     Kanpur: आकर मिलो नहीं तो तंत्र-मंत्र से परिवार को सड़क पर ला दूंगा, युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट     |     Damoh Fake Doctor Case: Fake Doctor Narendra John Kem Refused To Eat Jail Food – Damoh News     |     Udaipur News: Man Assaulted And Left Unconscious On Road For Half An Hour To Gain Social Media Followers – Rajasthan News     |     Bumper Start Of Summer Tourist Season In Himachal, Occupancy Reaches 80 Percent – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘खुद पर संदेह करना’- वानखेड़े में CSK के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे रोहित शर्मा ने बताया फॉर्म में वापस आने का मंत्र     |     शबाना आजमी बोलीं- ‘मैंने परवीन बाबी को पागल होते देखा, 2 अंगूर खाकर ही फटने लगता था पेट’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088