Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Philippines now visa-free for Indian tourists | India News Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed - Bihar News Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya's Engagement See 10 Photos - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Minor Girl Gave Birth To Child In Chamoli Deval Youth Was Accused Of Misdeed - Amar Ujala Hindi News Live Wife Killed By Attacking With A Stick, Daughter Critical - Jabalpur News Kota News: Delhi-mumbai Railway Track Jammed After Gujjar Reservation Agitation - Kota News हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज इंटरनेशनल क्रिकेट में 621 दिन बाद हुई घातक तेज गेंदबाज की वापसी, पहली गेंद पर विकेट चटकाकर दिया जवाब तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- 'उसकी 2 बीवियों से...' PPF में कैसे करें निवेश? जानिए पात्रता, ब्याज दर और अकाउंट खोलने का प्रोसेस

अनुष्का शर्मा नहीं खाती हैं चीनी-दूध और रोटी, क्या है इसके पीछे का कारण?


अनुष्का शर्मा
Image Source : SOCIAL
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 37 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस देखकर लोग उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस के पीछे उनका हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान और इंटेंस वर्कआउट रूटीन शामिल है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस चीनी, दूध और रोटी जैसी चीजों का सेवन नहीं करती हैं। आइए जानते हैं क्यों…

इंटरव्यू में किया था खुलासा

एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने बताया था कि वो ग्लूटन, चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक वो खाने-पीने की इन चीजों की जगह कुछ दूसरे हेल्दी ऑप्शन्स को कंज्यूम करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लूटन से भरपूर खाने-पीने की चीजें जैसे गेहूं आपकी गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

पड़ सकते हैं लेने के देने

ग्लूटन रिच फूड आइटम्स की वजह से तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्लूटन रिच फूड्स का सेवन करते हैं, तो आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलना, दस्त, सिर में दर्द या फिर त्वचा पर चकत्ते निकलना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीनी भी आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकती है।

किस चीज का सेवन करती हैं अनुष्का?

अगर आप भी अनुष्का शर्मा की तरह फिट बनना चाहते हैं तो आप गेहूं की जगह रागी, बाजरा, ज्वार और किनोआ जैसे अनाजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ये अनाज टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अनुष्का सादे दूध की जगह बादाम का दूध पीती हैं। हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

2735520cookie-checkअनुष्का शर्मा नहीं खाती हैं चीनी-दूध और रोटी, क्या है इसके पीछे का कारण?
Artical

Comments are closed.

Philippines now visa-free for Indian tourists | India News     |     Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed – Bihar News     |     Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya’s Engagement See 10 Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Minor Girl Gave Birth To Child In Chamoli Deval Youth Was Accused Of Misdeed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Wife Killed By Attacking With A Stick, Daughter Critical – Jabalpur News     |     Kota News: Delhi-mumbai Railway Track Jammed After Gujjar Reservation Agitation – Kota News     |     हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज     |     इंटरनेशनल क्रिकेट में 621 दिन बाद हुई घातक तेज गेंदबाज की वापसी, पहली गेंद पर विकेट चटकाकर दिया जवाब     |     तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- ‘उसकी 2 बीवियों से…’     |     PPF में कैसे करें निवेश? जानिए पात्रता, ब्याज दर और अकाउंट खोलने का प्रोसेस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088