सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है लेकिन सुंदरता के मायने भी सभी के लिए अलग–अलग होते हैं। इसलिए यहां हम रंग–रूप वाली सुंदरता की बात नहीं कर रहे बल्कि पर्सनेलिटी की बात कर रहे हैं। अगर आप अपनी पर्सनेलिटी को इंप्रूव कर लें तो आपकी सुंदरता में भी चार चांद लग सकते हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कितने भी अच्छे कपड़े क्यों ना पहन लें, लेकिन कई बार उनका रंग आप पर फीका लगता है। लेकिन कई बार सस्ती से सस्ती ड्रेस भी आपके ऊपर बहुत जमती है। तो इससे इतना तो साफ है कि हर रंग, हर किसी पर सूट नहीं करता। अलग–अलग स्किन टोन पर अलग-अलग रंग फबते है। आज हम इसी चीज में आपकी हेल्प करने वाले हैं।
फेयर स्किन टोन पर खूब जंचते है ये रंग
यूं तो फेयर स्किन टोन वाले लोगों पर हर तरह के कलर फबते हैं। ये लोग किसी भी रंग का कपड़ा पहन लें उन पर सुंदर ही दिखता है, लेकिन कुछ ऐसे कलर हैं जो उनकी खूबसूरती को और निखार कर लाते हैं, जैसे बैंगनी, नियाॅन और रॉयल ब्लू। ये ऐसे कलर हैं, जिसे अगर गोरे रंग के लोग पहनते हैं तो उनकी रंगत और भी निखर कर सामने आती है।
येलो स्किन टोन वालों के लिए ये रंग हैं खास
अधिकतर भारतीयों का स्किन टोन येलो होता है। इसे गेंहुआ रंग भी कहा जाता है। ये इंडियनंस का कॉमन स्किन टोन है। यह फेयर और लाइट डार्क के बीच का टोन होता है। येलो स्किन टोन वाले लोगों पर मस्टर्ड येलो, सी ग्रीन, ग्रीन, लाल और कोई भी सदाबहार रंग खूब खिलता है। गेहुएं रंग के लोगों पर नीला रंग खासतौर पर डेनिम ब्लू और नेवी ब्लू काफी अच्छा लगता है।
सांवली सलोनी रंगत पर खूब जाचेंगे ये रंग
सांवली सलोनी रंगत वाले लोगों के लिए भी कई कलर ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे लोगों पर मैरून कलर खूब खिलता है। इस स्किन टोन वाले हल्का नीला, पिंक, ऑफ व्हाइट, ग्रे और रेड कलर की ड्रेस को पहनें तो उनकी खूबसूरती और दोगुनी हो जाती है। हालांकि डार्क स्किन टोन वाले लोगों को ऑरेंज, लाइट येलो, बेबी पिंक आदि रंगो के कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये रंग उनकी स्किन टोन का ग्लो सामने नहीं आने देते।

Comments are closed.