Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
लीड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद गदगद हुए बेन स्टोक्स, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय हार्दिक पांड्या के साथ प्यार में थी ये हसीना? खुद बताई सच्चाई, करण जौहर शो की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान होती थी बात सिर की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं हेयर केयर की ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स Shy to Strong: The Art of Living Transforms Girls' Lives in Karnataka & Maharashtra पंचायत सीजन-4 देखने के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएं, Jio, Airtel, VI के यूजर्स जानें ट्रिक सेंसेक्स 394 और निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी Typo in bail order keeps man in jail for a month; SC summons officials | India News Lalu Yadav : 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बनेंगे लालू प्रसाद यादव, हमेशा की तरह निर्विरोध वृंदावन: दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण...विजन-2030 में होने हैं ये काम Heavy Rain Monsoon Effect On Chardham Yatra Pilgrim Stopped At Sonprayag Kedarnath Badrinath Highway Blocked - Amar Ujala Hindi News Live

अभी अस्पताल में ही रहेंगे CM भगवंत मान, क्या हुआ डॉक्टर ने बताया; पंजाब में जारी है सियासी बवाल


डॉ. जसवाल ने कहा कि हृदय परीक्षण और जांच के नतीजे आने के बाद ही डॉक्टरों की टीम आगे का फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि बहरहाल, मुख्यमंत्री पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी हालत में सुधार होगा।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Fri, 27 Sep 2024 05:27 PM
share Share

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शुक्रवार को जांच की गई। तबीयत बिगड़ने के कारण वह मोहाली के फोर्टिस हॉ​स्पिटल में भर्ती हैं। उनके इलाज के बारे में जानकारी साझा करते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने बताया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल से संबंधित कुछ टेस्ट किए गए हैं जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। डॉक्टर जसवाल के मुताबिक, मुख्यमंत्री की फेफड़ों की आर्टरी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ा है। इसकी वजह से उनका रक्तचाप अनियमित हो गया है।

डॉ. जसवाल ने कहा कि हृदय परीक्षण और जांच के नतीजे आने के बाद ही डॉक्टरों की टीम आगे का फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि बहरहाल, मुख्यमंत्री पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी हालत में सुधार होगा। गौरतलब है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के चलते गुरुवार को मुख्यमंत्री मान को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका उपचार जारी है।

17 सितंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले 17 सितंबर को भी भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, तब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि सीएम मान पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल ने तब भी मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि अगर वह जूते बांधने के लिए जमीन पर भी बैठ जाएं तो उनके विरोधी कहेंगे कि वह गिर गए हैं।

मजीठिया ने जताई थी लिवर प्रत्यारोपण की आशंका

सीएम मान के स्वास्थ्य को लेकर पंजाब में सियासी बवाल भी मचा हुआ है। अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताया जाए। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और फोर्टिस अस्पताल से स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने की मांग की है।

ये भी पढ़े:पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें, पार्टी बोली- अफवाह उड़ाई गई
ये भी पढ़े:भगवंत मान की तबीयत पर सियासी बवाल, अकाली दल ने की मेडिकल बुलेटिन की मांग
ये भी पढ़े:रक्षाबंधन पर भगवंत मान का तोहफा, 3000 आंगनबाड़ी भर्तियां; महिलाओं के लिए नए अवसर

मजीठिया का कहना था कि मुख्यमंत्री मान लीवर की गंभीर बीमारी लीवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं। मजीठिया ने 9 मिनट से अधिक का वीडियो जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी बता रही कि मुख्यमंत्री नियमित जांच के लिए गए हैं, जबकि यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमित जांच तो कुछ घंटों में हो जाती है, लेकिन यह रात से क्यों भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएम के स्वास्थ्य का हाल बताना जरूरी है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री को फेफड़े संबंधित बीमारी और लीवर प्रत्यारोपण की आशंका जताई है।

​(रिपोर्ट: मोनी देवी)



Source link

1596320cookie-checkअभी अस्पताल में ही रहेंगे CM भगवंत मान, क्या हुआ डॉक्टर ने बताया; पंजाब में जारी है सियासी बवाल
Artical

Comments are closed.

लीड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद गदगद हुए बेन स्टोक्स, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय     |     हार्दिक पांड्या के साथ प्यार में थी ये हसीना? खुद बताई सच्चाई, करण जौहर शो की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान होती थी बात     |     सिर की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं हेयर केयर की ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स     |     Shy to Strong: The Art of Living Transforms Girls’ Lives in Karnataka & Maharashtra     |     पंचायत सीजन-4 देखने के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएं, Jio, Airtel, VI के यूजर्स जानें ट्रिक     |     सेंसेक्स 394 और निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी     |     Typo in bail order keeps man in jail for a month; SC summons officials | India News     |     Lalu Yadav : 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बनेंगे लालू प्रसाद यादव, हमेशा की तरह निर्विरोध     |     वृंदावन: दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण…विजन-2030 में होने हैं ये काम     |     Heavy Rain Monsoon Effect On Chardham Yatra Pilgrim Stopped At Sonprayag Kedarnath Badrinath Highway Blocked – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088