Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस, कपड़ा फाड़ने पर रोका तो ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या Mp News Police Team Attacked During Riots In Mauganj Many Officers Including Station In-charge Injured - Amar Ujala Hindi News Live Mp News Two Youths Of Shajapur Died And Two Others Were Injured In Road Accident In Rajasthan - Chittorgarh News Bumber Thakur: गोलीकांड के बाद पहली बार आया बंबर ठाकुर का बयान, हमले में चिट्टा तस्करों का हाथ बताया मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट

अमेरिकी संसद में PM नेतन्याहू का संबोधन, जंग का विरोध करने वालों को दिया जवाब; बोले…


Benjamin Netanyahu- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Benjamin Netanyahu

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद में बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने 9 महीने से जारी युद्ध में “पूर्ण विजय” होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का भी अनुरोध किया। 

‘हम जीतते हैं, वे हारते हैं’

इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा, “अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं।” नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। उन्होंने अमेरिका की राजधानी के पास सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए उन्हें इजरायल के विरोधियों को “फायदा पहुंचाने वाला” बताया। 

कमला हैरिस नहीं रहीं मौजूद

नेतन्याहू के संबोधन के दौरान कई सांसदों ने तालियां बजाईं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सांसदों ने ऐसा नहीं किया। डेमोक्रेटिक पार्टी के 50 से अधिक सांसदों और निर्दलीय सांसद बर्नी सैंडर्स ने नेतन्याहू के संबोधन का बहिष्कार किया। इस दौरान सबकी निगाहें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अनुपस्थिति पर रहीं, जो संसद के उच्च सदन सीनेट की सभापति हैं। बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वह सदन में उपस्थित नहीं हुईं। इसके अलावा, वाशिंगटन से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद पैटी मरे ने संबोधन के दौरान उपस्थित रहने से इनकार कर दिया। मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद रशीदा तलैब ने भी संबोधन का बहिष्कार किया। 

प्रदर्शनकारियों पर बरसे नेतन्याहू

नेतन्याहू ने अमेरिका में कई प्रदर्शनकारियों पर उन आतंकवादियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया जिन्होंने नेतन्याहू के अनुसार सात अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान बच्चों की हत्या की। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस भी चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देकर नेतन्याहू के संबोधन के दौरान अनुपस्थित रहे। गाजा में बचाव अभियान के दौरान मुक्त कराई गई एक इजराइली बंधक नोआ अरगामानी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

नेतन्याहू ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को पछाड़कर, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को चार बार संबोधित करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। इस बीच, गाजा में जारी युद्ध में अब तक 39 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इसके लेकर व्यापक प्रदर्शन भी देखने को मिले थे। प्रदर्शनकारियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद बंधक बनाए गए इजराइली और अमेरिकी बंधकों को छुड़ाने में नेतन्याहू की नाकामी की निंदा की। पुलिस ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन की ओर बढ़ रही प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोकने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

जापान में आबादी का संकट, लगातार 15वें साल जनसंख्या में दर्ज की गई गिरावट; क्या कहते हैं आंकड़े

US Presidential Election: जो बाइडेन का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोले ‘एक विचार है अमेरिका…दांव पर लगी है आत्मा’

Latest World News





Source link

1266970cookie-checkअमेरिकी संसद में PM नेतन्याहू का संबोधन, जंग का विरोध करने वालों को दिया जवाब; बोले…
Artical

Comments are closed.

Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त     |     Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस, कपड़ा फाड़ने पर रोका तो ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या     |     Mp News Police Team Attacked During Riots In Mauganj Many Officers Including Station In-charge Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News Two Youths Of Shajapur Died And Two Others Were Injured In Road Accident In Rajasthan – Chittorgarh News     |     Bumber Thakur: गोलीकांड के बाद पहली बार आया बंबर ठाकुर का बयान, हमले में चिट्टा तस्करों का हाथ बताया     |     मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट     |     मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक     |     No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News     |     Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088