रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का शनिवार को शहर में खूब स्वागत हुआ। अलग-अगल जगहों पर अलग-अलग लोगों ने साव का स्वागत किया। मगर साव के बॉडी लैंग्वेज में एक बात कॉमन रही। वो सभी का 90 डिग्री झुककर अभिवादन स्वीकारते, शुक्रिया करते, प्रणाम करते दिखे।भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर में जब पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने अरुण साव को माला पहनाई, साव ने 90 डिग्री झुककर रमन सिंह को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। ये साव की सहजता काे दिखा रहा था। वो सभी प्रदेश पदाधिकारियों को इसी प्रकार झुककर प्रणाम कर रहे थे।पूर्व अध्यक्ष साय को नए अध्यक्ष साव ने कुछ यूं नमस्कार किया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने माला पहनाई तब भी और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने माला पहनाई तब भी इसी तरह प्रणाम किया। हालांकि कौशिक के सामने साव बाकियों के मुकाबले थोड़ा कम झुके। कार्यालय के कार्यक्रम के बाद जब साव महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाने गए तो राष्ट्रपिता को भी इसी तरह झुककर प्रणाम किया।मैं झंडे लगाने वालासाव ने एकात्म परिसर में ही मीडिया से बात करते हुए कहा- जब मेरे पिताजी मंडल के अध्यक्ष थे तब मैं 10 साल का था। तब से पार्टी के झंडे लगाने के लिए काम करने वाला कार्यकर्ता हूँ। आज मुझे अपने पिता की याद आ रही है। उनकी प्रेरणा से मैंने भाजपा का झंडा उठाया और लगातार विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और भाजपा में काम किया। आज मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भाजपा ने सौंपा हैं। मेरे लिए सौभाग्य की बात है।धरमलाल कौशिक को प्रणाम।नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए, भुखमरी, गरीबी से मुक्ति के लिए नक्सल से मुक्ति के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ को जिस दिशा में ले जा रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी मिलकर 2023 में कमल खिलाएंगे, भाजपा की सरकार बनाएंगे। किसान युवा महिला बुजुर्ग सभी वर्ग अपने आप को छला हुआ, ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हम कह सकते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।नमन राष्ट्रपिता को।डॉ. रमन से बताई चुनौतीपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह समय चुनौती का है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती को स्वीकार किया। 2023 में कांग्रेस जाएगी, भाजपा आएगी। अब अरुण साव के नेतृत्व में हम सभी मिलकर 2023 में कमल का फूल खिलाएंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- अरुण साव के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर काम करना है। भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस को उखाड़ फेंकना हैं।स्वागत के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।निकाली तिरंगा यात्राभाजपा ने एकात्म परिसर से शारदा चौक स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा तक तिरंगा रैली निकाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण साव ने जय स्तंभ चौक पर पुष्पांजलि देकर देश के शहीदों को याद किया । अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्यापारा चौक में हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी राजे महाराज को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया, आखिर में आजाद चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माला चढ़ाई।

Comments are closed.