Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट के साथ साइन की फिल्म, फैन्स ने किया बुरी तरह ट्रोल, 10 साल बाद बताया किस्सा


Arjun Kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अपने 12 साल के करियर में महज इसी साल 5वीं हिट फिल्म दी है। साल 2012 में हिट फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अर्जुन कपूर बीते कई साल से हिट का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में सिंघम अगेन फिल्म के ‘विलेन’ अर्जुन कपूर ने अपनी टू स्टेट्स मूवी पर बात की। जिसमें अर्जुन कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट ने जब उनके साथ फिल्म साइन की थी तो कैसे लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मेशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताते हैं, ‘जब मैं टू स्टेट्स कर रहा था तो हीरोइन की तलाश की जा रही थी। उस दौर में कई बड़े नाम इसमें शामिल थे।

आलिया भट्ट का भी ऑडिशन लिया गया था। आलिया ने अच्छा किया और उसे रोल मिल गया। फिर फिल्म रिलीज हुई जिसमें आलिया ने अच्छा काम किया। लेकिन आलिया ने जब इस फिल्म को साइन किया तो लोगों ने उसे ट्रोल किया। लोगों ने कहा कि आलिया भट्ट कहीं से भी साउथ इंडियन नहीं लगतीं। साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में आलिया ने उतना कर पाया जितना उन्हें करना चाहिए था। लेकिन आलिया ने सभी के परसेप्शन को अपने काम से बदला। अपने काम से साबित किया कि वही लोग आपको पसंद करने लगेंगे।’

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी अर्जुन-आलिया की फिल्म

अर्जुन कपूर ने अपने 12 साल के करियर में 26 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन अर्जुन के खाते में चंद ही बॉक्स ऑफिस हिट आई हैं। 2012 में इशकजादे से हिट डेब्यू करने वाले अर्जुन ने 2014 में ‘टू स्टेट्स’ में काम किया था। ये फिल्म बेस्ट सेलर राइटर रहे चेतन भगत की किताब पर बनी थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। आलिया का ये किरदार साउथ इंडियन था। डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म के गाने ‘मस्त मगन’, ‘चांदनियां’, ‘ओफ्फो’ लोगों को पसंद आए थे। 

हाइवे के साथ-साथ ही आलिया ने की थी शूटिंग

आलिया भट्ट ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म टू स्टेट्स की शूटिंग ‘हाईवे’ मूवी के साथ ही की थी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए थे। अर्जुन कपूर बताते हैं, ‘आलिया भट्ट ने टू स्टेट्स की शूटिंग के साथ ही हाईवे के शूटिंग की थी। दोनों ही फिल्में बिल्कुल अलग हैं। लेकिन आलिया ने अपने काम से खुद को साबित किया और लोगों का परसेप्शन बदल दिया।’ आलिया भट्ट के करियर की ये दोनों ही फिल्में काफी अहम साबित हुईं। 

Latest Bollywood News





Source link

1964900cookie-checkअर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट के साथ साइन की फिल्म, फैन्स ने किया बुरी तरह ट्रोल, 10 साल बाद बताया किस्सा
Artical

Comments are closed.

26/11 Mumbai Attack: Tahawwur Rana Gets Permission To Talk To Family Members – Amar Ujala Hindi News Live     |     Suresh Tiwari’s Column Based On Madhya Pradesh’s Politics And Policies, Blog News In Hindi – Amar Ujala     |     Sirohi News: Rudip Se Inspected The Incomplete Sewerage Works In Aburoad – Rajasthan News     |     Haryana: रक्षाबंधन के लिए मायके आई पत्नी… पति का खनक गया माथा, साले और ससुर को भी नहीं बख्शा     |     Government High School Chansari Kullu Five Classes Are Running In A Private Building – Amar Ujala Hindi News Live     |     Michael Bay exits Will Smith’s action film ‘Fast and Loose’     |     IAF airlifts 18 CRPF Jawans injured near Udhampur’s Basantgarh     |     “India is strategic partner with whom we engage in full and frank dialogue” US State Department     |     Amit Shah to lay foundation stone for Maa Sita Temple in Sitamarhi today; Ministers calls it “historic”     |     Jerusalem and Tel Aviv make ‘most favorite’ cities list for 2025     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088