अलवर: बानसूर क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश।अलवर में पिछले 12 घंटे में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे आ गया। सोमवार सुबह भी जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं रविवार रात को भी कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है।जिले में रविवार शाम से ही मौसम का नजारा बदला हुआ था। रात को भी घने बादल छाए रहे। सुबह बानसूर, मुण्डावर, थानागाजी सहित अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई है। कई जगों पर खेतों में थोड़ा बहुत पानी भी भरा नजर आया। सड़क के आसपास भी पानी भरा मिला है। इस कारण अब तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।जिले भर में बूंदाबांदी के बाद गर्मी से राहत।दो दिन पहले 44 डिग्री के आसपासअलवर जिले में 22 दिन पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। अब अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस है। वहीं रात को तापमान में और गिरावट रहती है। यह प्री मानसून की आहट है। आगामी दिनों में मानसून की बारिश से पहले एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है।

Comments are closed.