Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur Fire Shoes And Chemicals Were Filled Up Three Floors That Why Fire Kept Spreading - Amar Ujala Hindi News Live Ndma Will Give 27 Crores To Deal With The Risk Of Glacial Lakes Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain News: The Miscreant Robbed 35 Thousand From The Ticket Clerk At The Railway Station - Madhya Pradesh News Rbse Board Result 2025 Date Time Rajasthan Board Class 10th 12th Result Check Registration Direct Link - Amar Ujala Hindi News Live Panipat: यमुना नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप Himachal Cabinet Meeting: राज्य चयन आयोग की भर्तियों के आवेदन शुल्क पर कैबिनेट में होगा फैसला SRH vs DC: हैदराबाद में गेंदबाज करेंगे राज या बल्लेबाज बरपाएंगे कहर, ये रही पिच रिपोर्ट इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, भयानक सड़क हादसे में हुए घायल भारत का सबसे बड़ा क्वांटम कम्प्यूटर जल्द होगा लॉन्च, एक साथ करोड़ों टास्क होंगे परफॉर्म महिंद्रा एंड महिंद्रा को FY2025 में रिकॉर्ड मुनाफा, चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट शानदार, जानें पूरी बात

अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने, सफेद हूडी-हाथ में चाय का कप, इस लुक में दिखे पुष्पाराज


Allu Arjun- India TV Hindi

Image Source : SCREENGRABS FROM VIDEO
अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो

‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन के प्रशंसक निराश हो गए हैं। पुष्पा 2 स्टार को प्रीमियर के दिन संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है और हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया है। इस बीच साउथ सुपरस्टार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन एक हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर उनका फेमस डायलॉग ‘फ्लावर नहीं, फायर है’ लिखा हुआ है।

अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से पहले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपरस्टार के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में सुपरस्टार जहां शांत नजर आ रहे हैं और साथ खड़े लोगों से बात कर रहे हैं, वहीं स्नेहा कुछ परेशान लग रही हैं। अल्लू अर्जुन के हाथ में चाय का कप भी देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में अभिनेता पुलिस अधिकारियों और अपने स्टाफ के साथ दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है

अभिनेता और संध्या थिएटर के मालिकों के खिलाफ 4 दिसंबर को मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) के तहत केस दर्ज हुआ है, जिसके तहत एक साल से लेकर दस साल तक की सजा हो सकती है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ धारा 3(1) रेड के साथ 3/5 बीएनएस सहित चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी

यह घटना ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई जब स्क्रीनिंग से पहले प्रशंसकों का एक बड़ा झुंड थिएटर गेट की ओर बढ़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उत्सुक फैंस अभिनेता के आते ही एंट्री गेट की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन अल्लू अर्जुन के आने के बाद अराजकता फैल गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मृतका के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद मृतका के परिवार की ओर से थिएटर प्रबंधन और अभिनेता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अफरा-तफरी में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान दिलसुखनगर निवासी रेवती के रूप में हुई। वह अपने पति भास्कर और दोनों बच्चों तेज (9) और सांविका (7) के साथ पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने आई थीं।

Latest Bollywood News





Source link

2057320cookie-checkअल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने, सफेद हूडी-हाथ में चाय का कप, इस लुक में दिखे पुष्पाराज
Artical

Comments are closed.

Kanpur Fire Shoes And Chemicals Were Filled Up Three Floors That Why Fire Kept Spreading – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ndma Will Give 27 Crores To Deal With The Risk Of Glacial Lakes Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: The Miscreant Robbed 35 Thousand From The Ticket Clerk At The Railway Station – Madhya Pradesh News     |     Rbse Board Result 2025 Date Time Rajasthan Board Class 10th 12th Result Check Registration Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panipat: यमुना नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप     |     Himachal Cabinet Meeting: राज्य चयन आयोग की भर्तियों के आवेदन शुल्क पर कैबिनेट में होगा फैसला     |     SRH vs DC: हैदराबाद में गेंदबाज करेंगे राज या बल्लेबाज बरपाएंगे कहर, ये रही पिच रिपोर्ट     |     इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, भयानक सड़क हादसे में हुए घायल     |     भारत का सबसे बड़ा क्वांटम कम्प्यूटर जल्द होगा लॉन्च, एक साथ करोड़ों टास्क होंगे परफॉर्म     |     महिंद्रा एंड महिंद्रा को FY2025 में रिकॉर्ड मुनाफा, चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट शानदार, जानें पूरी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088