Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
एमसीसी ने जारी किया NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल, यहाँ जानें कब करें रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग?  AAIB releases preliminary Air India crash report: 'Raises more questions than it answers,' say experts; call for fuel switch probe | India News Nalanda: Accused Of Killing Sho Gunned Down, Killed In Ambush While Returning From Janata Darbar; Two Arrested - Bihar News Female Trainee Constable Committed Suicide In A Hostel In Kannauj - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun Bar Association Strict Warning Only Lawyers Will Be Allowed To Wear Lawyers Uniform - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: खान-पान में सुधार कर दूर हो सकते हैं जीवन शैली से जुड़े रोग Damoh News: मुर्गे के विवाद पर कार से कुचलकर कर युवक की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस Sikar: Criminals Uprooted An Atm On Jaipur Road And Looted Rs 32 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: ड्यूटी के दौरान सोने व शराब के नशे में धुत तीन SPO बर्खास्त, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर HP High Court: एलपीजी आंवटन मामले में नए सिरे से फील्ड वेरिफिकेशन करने के निर्देश, जानें पूरा मामला

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और डकैती की योजना बनाने वाले 12 आरोपी धराए, इनमें 3 नाबालिक शामिल

बालाघाट: बालाघाट पुलिस ने तीन अहम और संवेदनशील मामलों का खुलासा किया है। अवैध हथियार रखने, डकैती की योजना बनाने और ज्वेलरी शॉप से भारी मात्रा में चांदी के जेवरात चोरी करने के अलग-अलग प्रकरणों में लिप्त आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। तीनों मामलों में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, इनमें 3 अपचारी बालक भी हैं।दो प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, पिस्टल, देशी कट्टे, कारतूस मिले है। वहीं चांदी चोरी मामले में 23 लाख कीमत के 26 किलो के चांदी के आभूषण मिले हैं। शनिवार को पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार ज्यादातर आरोपियों के पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं। चांदी चोरी के मास्टरमाइंड को गोधरा से गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।गोधरा से पकड़ाया मास्टरमाइंडथाना मलाजखंड के ग्राम पौनी में 25 जून को ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने विवेचना शुरू की। टीम ने गोधरा पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी उस्मान गनी पिता मोहम्मद कॉफीवाला (56) निवासी अमन पार्क सोसाइटी लिलेसरा रोड, गोधरा जिला पंचमहल (गुजरात) को गिरफ्तार किया।दो आरोपी इरफान उर्फ जफरू पिता फारुक नाटी (35) निवासी हड्डी कारखाने के पास गोधरा जिला पंचमहल और उमर उर्फ पंपोई पिता अब्दुल सत्तार जाड़ी (30) निवासी अहमद नगर गोधरा फरार हैं।साथ ही लामटा के पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों, कारतूस, मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रजत उर्फ अनुभव पिता सुनील यादव (25) निवासी वार्ड-14 ग्राम गर्रा, वारासिवनी के साथ अन्य 5 आरोपियों ने डकैती की योजना बनाने की सूचना मिलने पर उनकी घेराबंदी की गई और सभी को गिरफ्तार किया।घेराबंदी कर किया गिरफ्तारमुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को डेंजर रोड तरफ की घेराबंदी करते हुए मुकुंद उर्फ राजा और शेख नोमान उर्फ तौसिफ को पिस्टल और जिंदा कारतूस की खरीद-फरोख्त करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी मुकुंद ने पूछताछ में अन्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 3 अपचारी बालक हैं।

643140cookie-checkअवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और डकैती की योजना बनाने वाले 12 आरोपी धराए, इनमें 3 नाबालिक शामिल
Artical

Comments are closed.

एमसीसी ने जारी किया NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल, यहाँ जानें कब करें रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग?      |     AAIB releases preliminary Air India crash report: ‘Raises more questions than it answers,’ say experts; call for fuel switch probe | India News     |     Nalanda: Accused Of Killing Sho Gunned Down, Killed In Ambush While Returning From Janata Darbar; Two Arrested – Bihar News     |     Female Trainee Constable Committed Suicide In A Hostel In Kannauj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Bar Association Strict Warning Only Lawyers Will Be Allowed To Wear Lawyers Uniform – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: खान-पान में सुधार कर दूर हो सकते हैं जीवन शैली से जुड़े रोग     |     Damoh News: मुर्गे के विवाद पर कार से कुचलकर कर युवक की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस     |     Sikar: Criminals Uprooted An Atm On Jaipur Road And Looted Rs 32 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: ड्यूटी के दौरान सोने व शराब के नशे में धुत तीन SPO बर्खास्त, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर     |     HP High Court: एलपीजी आंवटन मामले में नए सिरे से फील्ड वेरिफिकेशन करने के निर्देश, जानें पूरा मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088