बांसवाड़ा: जिला अस्पताल में झुलसी हुई बच्ची की जांच करते डॉक्टर्स।घर के आंगन में भाई-बहनों के साथ खेल रही चार साल की बच्ची जलते हुए चूल्हे पर जा गिरी। गंभीर झुलसने से उसकी अस्पताल आते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। चूल्हे पर तपेली में सब्जी बन रही थी। मां घर के दूसरे कामों में व्यस्त थी। तभी बच्ची उस पर जा गिरी। परिवार बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।झुलसी बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार।जानकारी के हिसाब से आनंदपुरी थाना क्षेत्र के मड़कोला में रहने वाली अजवी (4) पुत्री निलेश पारगी, सुबह के समय घर के आंगन में खेल रही थी। वहीं पर चूल्हे में खाना बन रहा था। भाई बहनों के साथ खेलती हुई अजवी एकदम से अनबेलेंस होकर चूल्हे पर जा गिरी। झुलसने से उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि निलेश पारगी के एक बड़ी बेटी शिवानी है, जो कि दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वहीं एक छोटा बेटा है। अजवी दूसरे क्रम की बेटी थी। अजवी अभी स्कूल भी नहीं जाती थी।

Comments are closed.