Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rajgarh News: Due To The Bride's Illness, The Wedding Took Place In The Hospital Itself - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: Asi Caught Taking Bribe From Hookah Bar Operator, Suspended After Video Went Viral - Amar Ujala Hindi News Live ITR 2025: बड़ी खबर, आईटीआर-1, 3 और 4 फॉर्म जारी, नियमों में हुआ बदलाव, टैक्सपेयर्स जरूर जान लें, यहाँ जानें डिटेल  Koyal.AI Debuts in Waves 2025, to Redefine Music Videos Using Generative AI It's Spotlight Enters the DOOH Industry, Takes Over Digital Screens at CP.67 Mall, Mohali हुड्डा का CM पर तंज: नायब पंजाब में जाकर कहते हैं मान मेरा रिश्तेदार, मतलब यह नहीं कि हरियाणा का पानी रोक दे Tourists Decreased In Himachal After Pahalgam Attack, Bookings Are Low For The Second Weekend As Well - Amar Ujala Hindi News Live संजू सैमसन से हुआ था इस खिलाड़ी का विवाद, अब 3 साल के बैन की सुनाई गई सजा अब और क्या देखना बाकी है! OTT पर कब चलेगी सेंसरशिप की कैंची, बिना पहरेदारी के अश्लीलता परोस रहे 'उल्लू' जैसे एप QR Code किसने बनाया था? UPI-Aadhaar से लेकर WhatsApp तक में धड़ल्ले से हो रहा है इस्तेमाल

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय Aankhon ke neeche dark circle hatane ke tips upay in hindi

हर लड़की व औरत का सपना रहता है कि वह हमेशा सुंदर लगे, कभी उसकी आँखों में काले घेरे ना हो, ना ही चेहरे पर झुरियां हो| लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में यह सपना ही बन के रह जाता है, क्यूंकि कभी ना कभी हम सभी को खूबसूरती से जुड़ी परेशानी का सामना करना ही पड़ता है| आँखों के नीचे डार्क सर्कल या काले घेरे एक आम समस्या है, जो औरत मर्द दोनों को होती है| लेकिन यह ज्यादातर औरतों में देखि जा सकती है| यह समस्या इतनी साधारण है कि कई लोग इस ओर ध्यान भी नहीं देते है| लेकिन समय के साथ उनके काले घेरे और बढ़ते जाते है और वे बदसूरत दिखने लगते है| इन काले घेरों के कारण आपको सब टोकने लगते है, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़ता है| पहले यह समस्या 40-45 की उम्र के बाद होती थी, लेकिन अब किसी भी उम्र के लोगों में देखी जा सकती है|

आँख हमारे शरीर का सबसे सुंदर अंग है, इसी के द्वारा हम इस सुंदर दुनिया को देख पाते है| कोई भी जब हमें देखता है, तो सबसे पहले उसकी नजर हमारी आँखों में ही जाती है| आँखों की खूबसूरती से इन्सान की खूबसूरती का पता चलता है| तो इसलिए जरुरी है कि हम अपनी आँखों का ख्याल सबसे ज्यादा रखें| आँखों के पास की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, इसका ध्यान बहुत अच्छे से रखना चाहिए| आँखों के नीचे काले घेरे तो आते ही है और साथ ही सबसे पहले वहां झुरियां होती है|

डार्क सर्कल होने के कारण (Reason of Dark Circle)–

उम्रतनाव/ चिंताकंप्यूटर/मोबाइल/tv का अधिक प्रयोगअनुवांशिकनींद पूरी ना होनाखानपान सही ना होनाथकानशराब, स्मोक ज्यादा करनाहार्मोन का असंतुलनगर्भावस्था

इसके अलावा प्रदुषण, किसी मेंटल परेशानी की वजह से भी डार्क सर्कल होते है| वैसे आजकल बाजार में इसके लिए बहुत सी क्रीम उपलब्ध है, जो डार्क सर्कल कम करने का दावा करती है, लेकिन इन क्रीम से इतना असर नहीं होता| और जो असरदार होती है वे बहुत महंगी होती है| न क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल होते है जो हमारी आँखों और उसकी आस पास की स्किन के लिए नुकसानदायी होते है| ये नुकसान हमको धीरे धीरे समझ आता है| कई बार इनके अधिक प्रयोग से आँखों में जलन, सर दर्द, आँख जलना व उनसे आंसू आना जैसी शिकायत सामने आती है| तो क्यों ना डार्क सर्कल या काले घेरे के लिए अपने घरेलु उपचार अपना कर देखे| ये उपचार आसान और किफायती है, जिसे आप जब चाहें उपयोग कर सकती है और आपको बहुत जल्द असर दिखायेंगे|

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

ककड़ी –

ककड़ी एक mild astrigent है, जो हमारी स्किन के कलर को लाइट करता है| यह आँखों के काले घेरे को दूर करती है साथ ही आँखों को आराम व ठंडक देती है|

ककड़ी के मोटे स्लाइस काटें और इसे 30 min के लिए फ्रीज़ में रख दें| अब इस स्लाइस को आँखों के उपर रखकर 10 min आराम से बैठ जाएँ| इसके बाद आँख धो लें| दिन में 2 बार एक हफ्ते तक करें| बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|इसके अलावा ककड़ी और नीम्बू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं| अब इसे कॉटन की मदद से काले घेरे में लगायें और 10 min छोड़ दें| फिर पानी से साफ़ कर लें| एक हफ्ते तक रोज ऐसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा|

बादाम तेल (Almond Oil) –

बादाम तेल आँखों के पास की नाजुक स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है| इसमें विटामिन E होता है जो dark circles कम करता है|

रात को सोने से पहले इस तेल से आँखों के पास हल्के हाथों से मालिश करें|रात भर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन सुबह पानी से धो लें|जब तक डार्क सर्कल कम नहीं होते ऐसा रोज करें|

आलू –

आलू नेचुरल ब्लीच होता है जो काले घेरे हटाने में मदद करता है| आलू आँखों के पास की सुजन भी दूर करता है|

1-2 आलू को किस कर उसका रस निकाल लें| अब कॉटन में इस रस को लगायें और कॉटन को अपनी आँख के उपर रख लें| इसे 10-15 रखे रहने दें फिर धो लें| दिन में 2 बार कुछ हफ्ते तक करें|इसके अलावा आलू के मोटे स्लाइस काटकर आँखों के पास घिसें| रोज ऐसा करने से फायदा होगा|

गुलाब जल –

त्वचा के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा होता है| यह एक बेस्ट टोनर है, हमारी स्किन के लिए, जो फेस की गन्दगी निकालकर उसे स्मूथ और रिफ्रेश करता है|

कॉटन में थोडा सा गुलाब जल लें, अब इसे अपनी आँखों के उपर रख लें|15 min के लिए आराम से बैठ जाएँ, फिर अलग कर लें|रोज ऐसा करें बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|

ग्रीन टी बैग –

Green tea आँखों के डार्क सर्कल्स दूर करते है साथ ही उनकी सुजन को भी कम करते है|

2 ग्रीन बैग को ½ कप पानी के साथ उबालें|अब इससे निकालकर इसे ठंडा करें और ½ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|अब इसे अपनी आँखों में 15 min तक रखें|10 दिन ऐसा रोज करें बहुत जल्द परिणाम मिलेगा|

दूध –

दूध हमारी स्किन को mourizer देता है , इससे स्किन सॉफ्ट होती है| दूध फेस की ख़राब स्किन भी ठीक कर देता है|

दूध को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें| अब इसमें कॉटन डालें और इस कॉटन को आँख के उपर रखें|कॉटन को तब तक आँख पर रखे जब तक आपको ऐसा ना लगे की यह गर्म हो रही है|दिन में 3-4 बार ऐसा करें 1 हफ्ते तक|

टमाटर –

टमाटर नेचुरल ब्लीच है जो स्किन लाइट करता है, और काले घेरे दाग धब्बे भी मिटाता है|

1 tsp टमाटर रस में ½ tsp नीम्बू का रस मिलाएं| इसे अपनी आँख पर लगायें और 10 min बाद धो लें| दिन में 2 बार ऐसा करें| आप सिर्फ टमाटर का रस भी लगा सकती है वः भी असरदार होगा|टमाटर ज्यादा से खाएं, यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है|

पुदीना –

पुदीना लगाने से बहत ठंडक मिलती है, यह थकी आँखों को तुरंत आराम देता है|

पुदीना पीस कर पेस्ट बना लें, इसमें नीम्बू का रस डालें |इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद पानी से धो लें|रोज करें जब तक डार्क सर्कल कम नी होते|

मैथी –

मैथी में प्रोटीन, विटामिन c व पोटेशियम होता है जो आँखों के काले घेरे कम करने में मदद करता है| साथ ही स्किन के pH लेवल को बैलेंस रखता है|

2 चम्मच मैथी दाने को पानी में डालकर 3-4 घंटे भिगो दे|अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें| अब इसमें ½ tsp हल्दी व 1 tsp कच्चा दूध मिलाएं|इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद धो लें|दिन में 1 बार कुछ हफ्ते तक करें|

नारियल तेल –

नाजुक त्वचा के नारियल तेल सबसे अच्छा mourizer है| कुछ ही समय में यह डार्क सर्कल गायब कर देता है| यह आसानी से कभी भी उपयोग किया जा सकता है|

रात को सोने से पहले आँखों के पास तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें| पहले clockwise फिर anti-clockwise हाथ घुमाएँ|रात भर लगे रहने दें| फिर सुबह साफ कर लें|1 हफ्ते तक रोज ऐसा करें|

नीम्बू –

नीम्बू में विटामिन c होता है जो स्किन लाइट करता है व डार्क सर्कल दूर करने में भी सहायक है|

ताजे नीम्बू के रस को कॉटन की मदद से आँख के पास लगायें| 10 min साफ कर लें| कुछ हफ्ते रोज ऐसा करें|इसके अलावा 1 tbsp नीम्बू रस में 1 tbsp टमाटर रस व जरा सी हल्दी और बेसन मिलाएं| अब इस पेस्ट को काले घेरे में लगायें और 10-15 बाद धो लें| हफ्ते में 2-3 बार इसे लगायें|

टिप – अगर आपको नीम्बू रस से जलन होती है तो ये तरीका ना अपनानाएं|

एलोवेरा –

एलोवेरा की ताज़ी पत्ती तोड़ कर उसे आँखों के पास घिसें| कुछ दिनों में ही आराम मिलेगा|

शहद –

शहद की पतली सी लेयर को आँख के काले घेरे में लगायें| 20 min लगे रहने दें फिर धो लें|

कुछ अन्य उपाय –

डार्क सर्कल का एक मुख्य कारण नींद की कमी भी होता है| इसलिए नींद पर्याप्त मात्रा में लें|बहुत सारा पानी पियें| रोम कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिया करें| इससे आपनी स्किन व आँख दोनों अच्छी रहेंगी|अच्छा खान पैन लें| खाने में फल, हरी सब्जियां दूध, दही शामिल करें| तेल मसाले व बाजार के खाने से दुरी बनायें|आँखों को अपने हाथ से जोर जोर से ना मलें|रात को मेकउप उतारे बिना कभी ना सोयें|धुप में निकलने से पहले काला चश्मा पहने|स्मोक शराब ना पियें|सुबह उठते ही आँखों पर ठन्डे पानी से छीटें मारें|

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय आर्टिकल में बताये आसान तरीके अपनाये और ये आपकी आँखों को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे क्यूंकि ये नेचुरल है| अगर ये तरीके कितने असरदार हुए तो मुझे जरुर बताएं| अगर आपके पास इसके अलावा कोई और इलाज है तो वो भी हमसे शेयर कर सकते है|

672420cookie-checkआँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय
Artical

Comments are closed.

Rajgarh News: Due To The Bride’s Illness, The Wedding Took Place In The Hospital Itself – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Asi Caught Taking Bribe From Hookah Bar Operator, Suspended After Video Went Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     ITR 2025: बड़ी खबर, आईटीआर-1, 3 और 4 फॉर्म जारी, नियमों में हुआ बदलाव, टैक्सपेयर्स जरूर जान लें, यहाँ जानें डिटेल      |     Koyal.AI Debuts in Waves 2025, to Redefine Music Videos Using Generative AI     |     It’s Spotlight Enters the DOOH Industry, Takes Over Digital Screens at CP.67 Mall, Mohali     |     हुड्डा का CM पर तंज: नायब पंजाब में जाकर कहते हैं मान मेरा रिश्तेदार, मतलब यह नहीं कि हरियाणा का पानी रोक दे     |     Tourists Decreased In Himachal After Pahalgam Attack, Bookings Are Low For The Second Weekend As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |     संजू सैमसन से हुआ था इस खिलाड़ी का विवाद, अब 3 साल के बैन की सुनाई गई सजा     |     अब और क्या देखना बाकी है! OTT पर कब चलेगी सेंसरशिप की कैंची, बिना पहरेदारी के अश्लीलता परोस रहे ‘उल्लू’ जैसे एप     |     QR Code किसने बनाया था? UPI-Aadhaar से लेकर WhatsApp तक में धड़ल्ले से हो रहा है इस्तेमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088