Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
BJP alleges Ram Navami violence in Kolkata, targets TMC and Mamata Banerjee; Police react | India News Bihar News :एक साथ 15 नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ी, वक्फ कानून पर जदयू से गुस्से में मुसलमान Weather Update: Cyclonic Circles Slowed Down The Speed Of Winds, Heat Increased - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Transport Department Many Arto-rto Transferred In See Full List - Amar Ujala Hindi News Live Cm In Maihar: Maa Sharda Lok Will Be Built In Maihar At A Cost Of Rs 750 Crore - Amar Ujala Hindi News Live Husband Died In A Horrific Road Accident In Alwar - Alwar News शुभमन गिल की कप्तानी पारी से GT ने लगाई जीत की हैट्रिक, SRH को मिली लगातार चौथी हार India's Got Latent Row: पुलिस के सामने पेश हुए स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, विवादित शो को लेकर हुई पूछताछ महंगे होते जा रहे हैं टमाटर, तो स्टोर करने के लिए इन बेहद आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का होगा विलय, सरकार ला रही 'एक राज्य-एक आरआरबी' योजना

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 नेचुरल तरीके, हट जाएगा चश्मा

Eye Care : आजकल बच्चे से लेकर बड़े तक दिनभर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप में लगे रहते हैं, जिस कारण उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो जाती है। आजकल के बच्चे अक्सर आंखों पर पावर वाला चश्मा लगाते हैं, क्योंकि उन्हें दिखाई नहीं देता। लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में रहना पड़ता है। यदि आप नजर के चश्मे से परेशान हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। जिसका सेवन करने से आपकी रोशनी करीब 10 गुना तक बढ़ जाएगी।

छोटी उम्र में कम रोशनी की समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी है। इसलिए डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है और कमजोर आंखों को नॉर्मल किया जा सकता है।

गाजर

आपको अपनी डाइट में गाजर शामिल करना है, जिसमें बीटा-कैरोटीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और चीजें साफ तौर पर नजर आने लगती है। अगर आंखों पर चश्मा लगा हो, तो इससे नॉर्मल किया जा सकता है। इसका डेली सेवन करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

आंवला

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में आंवला भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आयुर्वेदिक फल माना जाता है, जो कि आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। आंवला में विटामिन C होता है, जो पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने का काम करता है, जिससे आंखों की रोशनी पहले की अपेक्षा कई गुना तक बढ़ जाती है।

पालक

पालक का नाम सुनते ही कुछ लोग अपने नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं। खासकर बच्चे लेकिन पलक आंखों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि रेटिना के लिए काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में पलक अवश्य अपनी डाइट में शामिल कर लें।

बादाम

आप बादाम को भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें विटामिन E बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेज करने से बचाता है। इसके लिए आपको रातभर पानी में बादाम भिगोकर रखना है और सुबह उठकर इसे खा लेना है। इससे दिमाग भी तेज होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है।

देसी घी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यदि देसी घी मिल जाए, तो यह भी काफी ज्यादा बेनिफिशियल हो सकता है। यह दिमाग और शरीर दोनों को पोषण देता है। इसे डेली डाइट का हिस्सा बनाने के लिए आपको रोज सुबह एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर इसे अच्छे से मिलाकर पी लेना है। इससे आपकी आंखों की रोशनी में काफी ज्यादा इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा।

मेथी

इसके अलावा, मेथी का दाना भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।

डॉक्टर से लें सलाह

इन सभी सुपर फूड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन्स और जिंक पाया जाता है, जो कि आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इन्हें अगर आप अपने लाइफस्टाइल का डेली हिस्सा बनाते हैं, तो आंखों की रोशनी को नेचुरली इंप्रूव किया जा सकता है। आप एक बार चिकित्सा के सलाह भी ले सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

1824910cookie-checkआंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 नेचुरल तरीके, हट जाएगा चश्मा
Artical

Comments are closed.

BJP alleges Ram Navami violence in Kolkata, targets TMC and Mamata Banerjee; Police react | India News     |     Bihar News :एक साथ 15 नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ी, वक्फ कानून पर जदयू से गुस्से में मुसलमान     |     Weather Update: Cyclonic Circles Slowed Down The Speed Of Winds, Heat Increased – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Transport Department Many Arto-rto Transferred In See Full List – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm In Maihar: Maa Sharda Lok Will Be Built In Maihar At A Cost Of Rs 750 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Husband Died In A Horrific Road Accident In Alwar – Alwar News     |     शुभमन गिल की कप्तानी पारी से GT ने लगाई जीत की हैट्रिक, SRH को मिली लगातार चौथी हार     |     India’s Got Latent Row: पुलिस के सामने पेश हुए स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, विवादित शो को लेकर हुई पूछताछ     |     महंगे होते जा रहे हैं टमाटर, तो स्टोर करने के लिए इन बेहद आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें     |     15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का होगा विलय, सरकार ला रही ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ योजना     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088