Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

आंद्रे रसेल का बड़ा कारनामा, IPL में रविचंद्रन अश्विन को इस मामले में छोड़ा पीछे


Andre Russell
Image Source : AP
आंद्र रसेल

आईपीएल 2025 का 44वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा है, इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। केकेआर के गेंदबाजों का भले ही मुकाबले में गेंद से खराब प्रदर्शन देखने को मिला हो लेकिन इसके बावजूद ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस मैच में एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे। रसेल को जब गेंदबाजी करने का मौका मिला उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट हासिल करने के साथ रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल में एक खास लिस्ट में पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में अपने पहले ओवर में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे रसेल

आईपीएल में किसी भी मैच में अपने पहले ओवर में विकेट हासिल करने की लिस्ट में आंद्रे रसेल अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पीयूष चावला का नाम है जो आईपीएल में किसी मुकाबले में अपने पहले ओवर की गेंदबाजी में 48 बार विकेट हासिल करने में कामयाब हुए हैं। वहीं रसेल ये कारनामा 46 बार अब तक कर चुके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है जो 45 बार ऐसा कर चुके हैं। रसेल का पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंद से प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने तीन ओवर्स में 27 रन देने के साथ एक विकेट अपने नाम किया।

आईपीएल में अपने पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • पीयूष चावला – 48 विकेट
  • आंद्रे रसेल – 46 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन – 45
  • युजवेंद्र चहल – 44 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो – 38

आईपीएल में आंद्रे रसेल का ऐसा रहा अब तक का करियर

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा आंद्रे रसेल का आईपीएल में करियर को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने 136 मैच खेले हैं, जिसमें 27.90 के औसत से 2539 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं गेंदबाजी में रसेल ने 22.73 के औसत से 122 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाते ही बनेंगे स्पेशल क्लब का हिस्सा, बुमराह एक विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास

नई दिल्ली में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ एशियन योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 2025 का आगाज

Latest Cricket News





Source link

2644120cookie-checkआंद्रे रसेल का बड़ा कारनामा, IPL में रविचंद्रन अश्विन को इस मामले में छोड़ा पीछे
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Caste Census Credit Nda Called Congress-rjd Anti-caste Census Party Know The Reason – Amar Ujala Hindi News Live     |     Another Youth Shot On Sikandra Bodla Road Second Incident In 10 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mushtaq Kills Pooja Live-in Partner Lover Chopped Off Her Head Woman Severed Head Not Found Udham Singh Nagar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajgarh News: Due To The Bride’s Illness, The Wedding Took Place In The Hospital Itself – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Asi Caught Taking Bribe From Hookah Bar Operator, Suspended After Video Went Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     ITR 2025: बड़ी खबर, आईटीआर-1, 3 और 4 फॉर्म जारी, नियमों में हुआ बदलाव, टैक्सपेयर्स जरूर जान लें, यहाँ जानें डिटेल      |     Koyal.AI Debuts in Waves 2025, to Redefine Music Videos Using Generative AI     |     It’s Spotlight Enters the DOOH Industry, Takes Over Digital Screens at CP.67 Mall, Mohali     |     हुड्डा का CM पर तंज: नायब पंजाब में जाकर कहते हैं मान मेरा रिश्तेदार, मतलब यह नहीं कि हरियाणा का पानी रोक दे     |     Tourists Decreased In Himachal After Pahalgam Attack, Bookings Are Low For The Second Weekend As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088