Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के पौने तीन घंटे से अधिक लेट होने पर आफिस नहीं पहुंच पाए सैकड़ों लोग, बढ़ी दैनिक यात्रियों की परेशानी

फरीदाबाद: रेल अधिकारियों का कहना, मथुरा के पास कोई आ गया था ट्रेन की चपेट में, रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही डेडबॉडी, इसलिए लेट हुई ट्रेन।पलवल नई दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस गुरुवार को पौने तीन घंटे से अधिक देरी से पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में लोग समय पर आफिस नहीं पहुंच पाए। अधिकांश लोगों ने प्राइवेट वाहनों के सहारे किसी तरह कार्यालय पहंुचे। इस गाड़ी के लेट होने का कारण मथुरा और कोसीकलां के बीच में किसी व्यक्ति के चपेट में आने के कारण ट्रेन रोकनी पड़ी। इसी के चलते ट्रेन लेट होती चली गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अपने निर्धारित समय से 3.10 मिनट की देरी से पहुंची।बता दें कि आगरा कैंट से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली 14211 आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8.18 बजे पलवल पहुंचती है। यहां से बल्लभगढ़ सुबह 8.39 बजे और ओल्ड फरीदाबाद पहुंचने का समय 8.51 बजे का है। इस ट्रेन से कोसीकलां, होडल तक के दैनिक यात्री बल्लभगढ़, फरीदाबाद और नई दिल्ली तक ड्यूटी करने आते जाते हैं। लेकिन गुरुवार को हजारों दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई से पौने तीन घंटे की देरी से चल रही थी। रेल अधिकारियों ने बताया कि मथुरा कोसीकलां के बीच में काेई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसकी डेडबॉडी रेलवे लाइन पर पड़ी थी। इसलिए ट्रेन आगे नहीं चली। जीआरपी व आरपीएफ के आने और शव को हटाए जाने के बाद ट्रेन रवाना हो सकी। गुरुवार को इंटरसिटी पलवल 2 घंटे 37 मिनट, बल्लभगढ़ 2 घंटे 46 मिनट, फरीदाबाद 2 घंटे 55 मिनट और नई दिल्ली 3 घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंची।

570130cookie-checkआगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के पौने तीन घंटे से अधिक लेट होने पर आफिस नहीं पहुंच पाए सैकड़ों लोग, बढ़ी दैनिक यात्रियों की परेशानी
Artical

Comments are closed.

चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं इस नामाक्षर के लोग, शॉर्टकट नहीं करते पसंद     |     Introducing Fortune Crystal on Parimatch: New Game with 4 Bonus Modes     |     Vaishali News: Firing In Dispute Between Two Parties, Youth Who Went To See Fight Got Shot; Condition Critical – Bihar News     |     Up News Cow Smuggler Shot Dead In Police Encounter, Head Constable Killed By Pickup Truck News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Preparations Underway To Hand Over Work Of Bindal-rispana Elevated Road To Nhai Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Uttarakhand:एनएचएआई को बिंदाल     |     Mp Weather: Heat Wave Alert In 8 Districts Of The State Today, Storm And Rain Will Continue In Indore, Ujjain, – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Competitive Exam Paper Leak Gang Busted, Sog Arrested Absconding Female Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Police Investigation In Spy Jyoti Malhotra Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kullu: चंकी पांडे एसपी बन कुल्लू में करेंगे चिट्टे पर चोट, फिल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार     |     आईपीएल के लिए अनफिट, भारत से खेलने को फिट, ये आखिर चल क्या रहा है     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088