Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Pashupati Paras Rljp Seat Sharing With Congress Party Rjd Party In Bihar Election 2025 - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election 2025 :पशुपति पारस को फिर झटका, कांग्रेस ने बता दिया Dm Inspected The English Medium School, Class 5 Students Could Not Solve The Multiplication Question - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News Curriculum Of Uttarakhand Board Will Be Implemented In 117 Madrasas Waqf Board Issued Order - Amar Ujala Hindi News Live कैबिनेट बैठक: 'मध्य प्रदेश किसान मिशन' को मंजूरी, खेती के साथ पशुपालन और श्री अन्न उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा Jaipur News: Karauli Collector Went On A Tour To Jammu And Kashmir, Chief Secretary Got Angry - Amar Ujala Hindi News Live '500 क्लब' में एंट्री मारेगा KKR का धाकड़ प्लेयर, अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने किया ये बड़ा कारनामा पापा एक्टिंग के किंग, बेटा निकला फुसकी बम, प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, शाहरुख संग किया काम, फिर भी नहीं मिला स्टारडम भारतीय शेयर बाजार आज फिर बनेगा रॉकेट, इन कारणों से लौटेगी बंपर तेजी UP boy slapped by classmates waits for funds despite SC order | India News Bihar Sitamarhi News Pickup Hit Person And Scorpio Crushed His Head Vegetable Vendor Told Story Of Accident - Amar Ujala Hindi News Live

आज का राशिफल 14 अगस्त 2022 : गुरु और चंद्रमा का शुभ संयोग, दे रहा आज वृष सहित इन 5 राशियों को खूब लाभ

Horoscope Today 14 August आज का राशिफल बता रहा है कि धन के मामले में आज वृष राशि के लोगों को लाभ होगा तो वहीं मिथुन राशि वालों के व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। आप के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, देखें क्‍या कह रहा है आपका राशिफल।

आज रविवार 14 अगस्त को चंद्रमा का संचार कुंभ के बाद गुरु की राशि मीन में होगा जहां गुरु और चंद्रमा के शुभ संयोग से गजकेसरी योग बनेगा। इस शुभ योग के साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृष राशि के लिए सुखद और लाभप्रद होगा। इनके साथ आज कई अन्य राशियों पर भी सितारे मेहरबान रहेंगे, देखिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष (ARIES)

गणेशजी कह रहे हैं कि मेष राशि के लोगों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके कार्य फिर से आरंभ हो सकते हैं। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ (TAURUS)

गणेशजी बता रहे हैं कि वृष राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा और आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन (GEMINI)

गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे।

भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क (CANCER)

गणेशजी कह रहे हैं कि आज पूरा दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह (LEO)

गणेशजी कह रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या (VIRGO)

गणेशजी बता रहे हैं कि कन्‍या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी और एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला (LIBRA)

गणेशजी बता रहे हैं कि तुला राशि वालों का भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी और आपके लिए आज का दिन अनुकूल होने से हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक (SCORPIO)

गणेशजी कह रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु (SAGITTARIUS)

गणेशजी बता रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर (CAPRICORN)

गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ (AQUARIUS)

गणेशजी कह रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको नई जिम्‍मेदारियां भी प्राप्‍त हो सकती हैं।

भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन (PISCES)

गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे और भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

746250cookie-checkआज का राशिफल 14 अगस्त 2022 : गुरु और चंद्रमा का शुभ संयोग, दे रहा आज वृष सहित इन 5 राशियों को खूब लाभ
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Pashupati Paras Rljp Seat Sharing With Congress Party Rjd Party In Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election 2025 :पशुपति पारस को फिर झटका, कांग्रेस ने बता दिया     |     Dm Inspected The English Medium School, Class 5 Students Could Not Solve The Multiplication Question – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Curriculum Of Uttarakhand Board Will Be Implemented In 117 Madrasas Waqf Board Issued Order – Amar Ujala Hindi News Live     |     कैबिनेट बैठक: 'मध्य प्रदेश किसान मिशन' को मंजूरी, खेती के साथ पशुपालन और श्री अन्न उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा     |     Jaipur News: Karauli Collector Went On A Tour To Jammu And Kashmir, Chief Secretary Got Angry – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘500 क्लब’ में एंट्री मारेगा KKR का धाकड़ प्लेयर, अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने किया ये बड़ा कारनामा     |     पापा एक्टिंग के किंग, बेटा निकला फुसकी बम, प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, शाहरुख संग किया काम, फिर भी नहीं मिला स्टारडम     |     भारतीय शेयर बाजार आज फिर बनेगा रॉकेट, इन कारणों से लौटेगी बंपर तेजी     |     UP boy slapped by classmates waits for funds despite SC order | India News     |     Bihar Sitamarhi News Pickup Hit Person And Scorpio Crushed His Head Vegetable Vendor Told Story Of Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088