अंबाला: सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी।हरियाणा के अंबाला जिले में NHM कर्मियों की हड़ताल 2 दिन से जारी है। कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एकमुश्त सैलरी के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। NHM कर्मचारियों ने कल बुधवार तक मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। आज भी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं बंद रख CMO ऑफिस के बाहर धरने पर एकजुट और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सड़कों पर उतर रोष मार्च निकालेंगे कर्मचारीहड़ताली कर्मचारियों ने आज सड़कों पर उतर रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि फिलहाल सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन कल तक अगर उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कहा कि बुधवार को वे स्थानीय विधायक असीम गोयल के निवास स्थान का घेराव करेंगे।सिर्फ इमरजेंसी केस में चलाएंगे एंबुलेंसहड़ताल पर बैठे एंबुलेंस चालकों ने कहा कि इंसानियत के तौर पर वे इमरजेंसी केस के लिए एंबुलेंस चलाएंगे। बताया कि NHM के तहत सेवारत, डॉक्टर, स्टाफ नर्स, ईएमटी समेत करीब 700 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

Comments are closed.