Sun Nakshatra Transit 2024: सूर्य सावन महीने में कुछ राशियों पर विशेष कृपा करने वाले हैं। आत्मा के कारक व ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य 15 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य राशि परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 19 जुलाई को सूर्य शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य 02 अगस्त तक रहेंगे। 2 अगस्त को सूर्य रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानें सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य इस समय इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको हर तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्यदेव की कृपा से इस अवधि में आपके अटके काम बनेंगे। आय के नवीन मार्ग बनेंगे। नौकरी पेशा में उन्नति मिलेगी। कारोबारियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। निवेश के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य नक्षत्र गोचर बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इन राशियों के लोग रहें सावधान- सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का ज्यादातर सभी राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सूर्य नक्षत्र गोचर की अवधि में मीन, सिंह, धनु व वृषभ राशि वालों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.