Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Vaishali: Suspicious Death Of Married Woman, In-laws Fled From Home; Parents Says Murder Done For Gold Chain - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; म... Moradabad: Did Not Give Money Buy Auto, Killed Grandmother And Aunt, Then Went To Police Station - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Trip Card Will Be Valid For Ten Days, Vehicle Will Not Be Able To Make Second Trip - Amar Ujala Hindi News Live School Principal Dies Of Heart Attack Due To Mental Stress Due To False Complaint - Madhya Pradesh News Kota News: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Himachal News Cm Sukhu Said Both The Amended Revenue Bills Will Generate Income Up To Rs 1000 Crore - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले GT vs MI Dream11 Predication: रोहित या बटलर किसे चुनें कप्तान? इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम महारानी संग हुई किंग चार्ल्स की एंट्री, 'धूम मचाले' से हुआ स्वागत, लोगों को याद आया ऋतिक रोशन का ऐसा रूप Health Insurance में इस हॉस्पिटल के लिए नहीं मिलेगी कैशलेस क्लेम की सुविधा, जानें पूरी डिटेल्स Poll-bound Bihar gets 2 projects worth Rs 10,000 crore | India News

आज ही के दिन हुआ था ‘धोनी युग’ का आगाज, 17 साल पहले फाइनल में पाकिस्तान को किया था ढेर


MS Dhoni- India TV Hindi

Image Source : GETTY
महेंद्र सिंह धोनी

2007 T20 World Cup: जब भी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान की बात होगी तो सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का ही आएगा। वजह भी साफ है क्योंकि धोनी के नाम अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा ICC ट्ऱॉफी टीम इंडिया को जिताने का रिकॉर्ड है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ICC की तीनों ट्रॉफी यानी ICC T20 वर्ल्ड कप, ICC वनडे वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी ऐसे वक्त में मिली थी जब भारतीय क्रिकेट अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा था। 2007 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। इस हार से ना केवल टीम इंडिया बल्कि सभी भारतीय क्रिकेट फैंस गहरी निराशा में डूब गए। इसके बाद फिर जो हुआ वो इतिहास में दर्ज है। 2007 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। उस वक्त धोनी के कंधों पर जिम्मेदारी का भारी बोझ था लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और भारत को पहले T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। वो आज ही का दिन था जब भारतीय क्रिकेट में धोनी युग का आगाज हुआ था। 

17 साल पहले बना था इतिहास

दरअसल, 24 सितंबर 2007 को टीम इंडिया पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। 17 साल पहले साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत ने धोनी को भारतीय क्रिकेट में महान कप्तान कपिल देव के मुकाम पर ला खड़ा किया और फिर अगले कुछ सालों में टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बना दिया।

T20 वर्ल्ड कप में धोनी की टीम ने पाकिस्तान को 2 बार करारी शिकस्त दी। पहले ग्रुप स्टेज में मैच टाई होने के बाद बॉल आउट में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की और फिर फाइनल मैच में रोमांचक अंदाज में 5 रनों से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। T20 वर्ल्ड कप के बाद धोनी की कप्तानी में भारत घर में 28 साल बाद 50 ओवर वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा। इसके बाद धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनी। 

Latest Cricket News





Source link

1573380cookie-checkआज ही के दिन हुआ था ‘धोनी युग’ का आगाज, 17 साल पहले फाइनल में पाकिस्तान को किया था ढेर
Artical

Comments are closed.

Vaishali: Suspicious Death Of Married Woman, In-laws Fled From Home; Parents Says Murder Done For Gold Chain – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; मायके वाले बोले     |     Moradabad: Did Not Give Money Buy Auto, Killed Grandmother And Aunt, Then Went To Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Trip Card Will Be Valid For Ten Days, Vehicle Will Not Be Able To Make Second Trip – Amar Ujala Hindi News Live     |     School Principal Dies Of Heart Attack Due To Mental Stress Due To False Complaint – Madhya Pradesh News     |     Kota News: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     Himachal News Cm Sukhu Said Both The Amended Revenue Bills Will Generate Income Up To Rs 1000 Crore – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |     GT vs MI Dream11 Predication: रोहित या बटलर किसे चुनें कप्तान? इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम     |     महारानी संग हुई किंग चार्ल्स की एंट्री, ‘धूम मचाले’ से हुआ स्वागत, लोगों को याद आया ऋतिक रोशन का ऐसा रूप     |     Health Insurance में इस हॉस्पिटल के लिए नहीं मिलेगी कैशलेस क्लेम की सुविधा, जानें पूरी डिटेल्स     |     Poll-bound Bihar gets 2 projects worth Rs 10,000 crore | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088