Tips to choose a bindi for your face: सुहागन स्त्रियों का श्रृंगार बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी ना सिर्फ आपके लुक को पूरा करती है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती है। कुछ ही दिनों में सावन की हरियाली तीज का पर्व आने वाला है। यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा और व्रत करती हैं। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस हरियाली तीज अपने लुक से अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो माथे पर बिंदी लगाने से पहले अपने चेहरे के अनुसार उसकी सही शेप पसंद करना ना भूलें। याद रखें माथे पर लगी छोटी सी बिंदी आपके पूरे लुक को निखारने के साथ बिगाड़कर भी रख सकती है। आइए जानते हैं चेहरे के हिसाब से कैसे पसंद करें सही साइज की बिंदी।
लंबे चेहरे वाली महिलाएं-
लंबे चेहरे वाली महिलाओं को हमेशा अपने माथे पर महाराष्ट्रियन स्टाइल चांद वाली बिंदी या फिर छोटे साइज की स्टोन वाली बिंदी लगानी चाहिए। ऐसी बिंदी उनकी खूबसूरती को निखारने का काम करती हैं।
चौकोर चेहरे वाली महिलाएं-
चौकोर चेहरे की शेप वाली महिलाओं के चेहरे पर वी-आकार या फिर गोलाकार बिंदी अच्छी लगती है।
गोल चेहरे वाली महिलाएं-
गोल चेहरे वाली महिलाओं को माथे पर बारीक स्टोन वाली बिंदी, कमोलिका स्टाइल लंबी बिंदी या फिर बंगाली स्टाइल फुल साइज वाली बिंदी लगानी चाहिए। इस तरह की बिंदी में वो और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं।
चौड़े माथे वाली महिलाएं-
चौड़े माथे वाली महिलाओं को माथे पर ना तो बड़े साइज की बिंदी और ना ही छोटे साइज की बिंदी लगानी चाहिए। ऐसे लोगों को हमेशा अपने माथे पर मीडियम साइज की बिंदी लगानी चाहिए।

Comments are closed.