Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal News: 250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में हितेश गांधी ने अग्रिम जमानत की याचिका ली वापस मैच में टर्निंग प्वाइंट बना इस खिलाड़ी का विकेट, ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम 'जाट' फर्स्ट रिव्यू: सनी देओल की फिल्म में है मासी अपील, रिकॉर्ड तोड़ मचाएंगे तबाही! एक्शन से होगा बवाल Google Pixel 10 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमत हुई लीक, सस्ता होगा Pixel 10 Pro Fold महावीर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? चेक करें अपडेट Sub Inspector Of Sri Goindwal Sahib Police Station Shot Dead - Amar Ujala Hindi News Live Bulk of Rs 300crore from Soros funds went to 12 Indian entities: ED | India News Bihar News: स्कूली बस की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल; सड़क जाम से लोग परेशान यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं Street Lights That Were Not Working For Years At Har Ki Pauri Lit Up Again Issue Resolved Through Rti - Amar Ujala Hindi News Live

आप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च

कपूरथला: कपूरथला के गुरुद्वारा में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।पंजाब के कपूरथला शहर में एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में सिटी पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता व भाई सहित 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाद 2 दिन पुराना बताया गया है। पुलिस अधिकारियों और कुछ बुद्धिजीवियों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को शहर में मामले को लेकर रोष मार्च भी निकाला गया।गुरुद्वारे में लड़ाई झगड़े की मिली थी सूचनाजानकारी अनुसार गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी कपूरथला के प्रधान उज्जल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून को रात 9 बजे उसे जगीर सिंह सिद्धू निवासी अर्बन एस्टेट का फोन आया। उसे बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 13-14 लोग आए हैं। इनमें मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा निवासी मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर कार में सवार होकर पहुंचे हैं। जबकि मनमोहन सिंह वालिया वासी शेखूपुर रोड, परमजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर, सुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी सीनपुरा भी उनके साथ हैं और लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।कपूरथला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोष मार्च निकाला गया।ग्रंथी को बनाया बंधक, रिकॉर्ड कब्जायाप्रधान उज्जल सिंह ने कहा कि सूचना मिलते के बाद रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि उक्त लोगों में मनजीत बहादुर बावा व वीर कमलजीत सिंह बावा ने हाथों में किरपान पकड़ी हुई थी। जबकि दविंदरपाल कौर ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर आकर ग्रंथी कर्मजीत सिंह से गुरुद्वारा साहिब की चाबियां व मोबाइल ले लिया था। उसके बाद ग्रंथी कर्मजीत सिंह को उक्त लोगों ने अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिल कर कमरे में बंद कर दिया और गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय में रखे 27 हजार 650 रुपए व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी चोरी कर ली। उक्त सभी आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय के रिकार्ड पर भी कब्जा कर लिया।दोनों पक्षों में नहीं हुआ समझौताइन सभी आरोपियों ने किसी व्यक्ति की शह पर इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में अब तक समझौते की बात होती रही, लेकिन किसी कारण समझौता नहीं हुआ। सिटी थाना पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी रजि के प्रधान उज्जल सिंह की शिकायत पर 6 लोगों को नामजद करते हुए 14 के खिलाफ धारा 458, 342, 380, 427, 148, 149 व 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।FIR में इनके नाममामले में नामजद मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह व सुरजीत सिंह उर्फ विक्की शामिल है। यहां यह भी बता दें कि मनजीत बहादुर सिंह बाबा कथा दविंदर पाल कौर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता है तथा वीर कमलजीत सिंह बाबा उसके छोटा भाई हैं। वही सुजीत सिंह उर्फ विक्की आम आदमी पार्टी में सक्रिय युवा नेता हैं।शहर में निकाला रोष मार्चकपूरथला के गुरुद्वारा साहिब बाविया पर कब्जा करने के प्रयास से लोगों में रोष है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

569740cookie-checkआप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च
Artical

Comments are closed.

Himachal News: 250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में हितेश गांधी ने अग्रिम जमानत की याचिका ली वापस     |     मैच में टर्निंग प्वाइंट बना इस खिलाड़ी का विकेट, ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम     |     ‘जाट’ फर्स्ट रिव्यू: सनी देओल की फिल्म में है मासी अपील, रिकॉर्ड तोड़ मचाएंगे तबाही! एक्शन से होगा बवाल     |     Google Pixel 10 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमत हुई लीक, सस्ता होगा Pixel 10 Pro Fold     |     महावीर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? चेक करें अपडेट     |     Sub Inspector Of Sri Goindwal Sahib Police Station Shot Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bulk of Rs 300crore from Soros funds went to 12 Indian entities: ED | India News     |     Bihar News: स्कूली बस की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल; सड़क जाम से लोग परेशान     |     यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं     |     Street Lights That Were Not Working For Years At Har Ki Pauri Lit Up Again Issue Resolved Through Rti – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088