
आम आदमी पार्टी (आप) ने फगवाड़ा नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने फगवाड़ा शहर के विकास के लिए पांच प्रमुख गारंटियों की घोषणा की और कहा कि पार्टी नगर निगम की सत्ता संभालने के बाद इन वादों को पूरा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। अमन अरोड़ा नगर निकम चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने फगवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और पार्टी की ओर से फगवाड़ा के लोगों को पांच गारंटी दी। प्रेस कांफ्रेंस में अरोड़ा के साथ पार्टी के कई बड़े नेता-पदाधिकारी और कई पार्षद उम्मीदवार मौजूद थे।

Comments are closed.