Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

आम की गुठली से काले हो सकते हैं सफेद बाल, इन चीजों के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल


बालों को काला बनाने का नुस्खा- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
बालों को काला बनाने का नुस्खा

बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की कमी, कई बार तनाव, केमिकल वाले प्रोडक्ट, जेनेटिक कारण और शरीर में मेलानिन की कमी से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। बालों को काला बनाए रखने में विटामिन B भी अहम रोल प्ले करता है। कई बार कोई सर्जरी होने पर या फिर पाचनक्रिया ठीक तरह से नहीं चल रही हो तो शरीर विटामिन B का अवशोषण नहीं कर पाता है जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि इन बालों को सही पोषण और देखभाल करके काला बनाया जा सकता है। ऐसे कई आयुर्वेदिक नुस्खे भी हैं जो बालों को काला बनाने में मदद करते हैं। जानिए बालों को काला बनाने के लिए आम की गुठली का ये खास नुस्खा क्या है और इसे कैसे उपयोग करना है।

आम की गुठली से बालों को बनाएं काला

आम को आम गुठलियों के भी दाम, ये कहावत तो आपने खूब सुनी होगी। आज हम आपको आम की गुठलियों से बालों काला बनाने का तरीका बता रहे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए आपको आम की गुठली के अंदर से निकलने वाले बीज और उसके साथ आंवला का उपयोग करना है।

इसके लिए आपको 1 बहेड़ा, 2 हरीतकी, 3 आंवला, 4 आम की गुठली की मींग और 1 तोला लौह चूर्ण लेना होगा। इस सारी चीजों को पानी के साथ पीस लें और इन्हें एक किसी लोहे के बर्तन में रातभर भिगोकर रख दें। अब सुबह इस पेस्ट को बालों पर लगा लें और 1-2 घंटे के लिए लगा रहने दें। इसे कुछ दिनों तक लगाकर रखने से सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।

आम के पत्ते से सफेद बाल हो जाएंगे काले

सफेद बालों को काला बनाने के नुस्खों में आम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। बाद में साफ पानी से बालों को धो लें। इस तरह लंबे समय तक आम के पत्तों को बालों पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाएंगे।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1113970cookie-checkआम की गुठली से काले हो सकते हैं सफेद बाल, इन चीजों के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल
Artical

Comments are closed.

लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बाराबंकी की तरफ जा रहे थे बाइक सवार     |     Uttarakhand News Strange Letter From Executive Engineer Put Rice In The Temple, God Will Do Justice – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या     |     In A Land Dispute, The Younger Brother Killed His Elder Brother And Sister In Law – Burhanpur News     |     Mumbai Triple Murder Updates Borivali Two Families Dispute Sharp Weapons Use Ganpat Patil Nagar Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mehbooba, Omar talk peace from warzone     |     Jee Advanced 2025: Candidates Appeared For The Exam In Five Centers In Kota – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nia Team Investigation In Devendra Spy Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: तकनीकी विवि की 9 विषयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए इतने केंद्र     |     इस खिलाड़ी ने हासिल किया ऑरेंज कैप का सिंहासन, टॉप-5 में सभी भारतीय; 2 ने बनाए 600 से ज्यादा रन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088