आर माधवन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है। उन्होंने अपनी फिल्म रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट केलिए वजन बढ़ाया था। इसके बाद वह फिर से स्लिम-ट्रिम हो चुके हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर उन्होंने अपना वेट लॉस सीक्रेट शेयर किया है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था जिसमें माधवन बिना सर्जरी, बिना एक्सरसाइज के वजन कम करने के बारे में बता रहे हैं। माधवन ने इसके जवाब में ही अपना फॉर्म्युला शेयर किया है।
बिना एक्सरसाइज 21 दिन में फिट हो गए माधवन
आर माधवन ने 21 दिन में बिना किसी एक्सरसाइज, दौड़ या सर्जरी के अपना पेट एकदम अंदर कर लिया। इस बात से हैरान एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया था कि माधवन का शरीर 21 दिन में इतना कैसे बदल गया। इस पर माधवन ने लिखा है, इंटरमिटेंट फास्टिंग,अपने खाने को 40-50 बार चबाओ (खाने को पियो और पानी को चबाओ)… शाम 6:45 के बाद खाना बंद (दोपहर 3 बजे के बाद कुछ कच्चा नहीं सिर्फ पका खाना।) सुबह जल्दी उठकर लंबी वॉक और रात में जल्दी और गहरी नींद (सोने से पहले 90 मिनट तक स्क्रीन बंद) ढेर सारा पानी। खूब सारी हरी सब्जियां, ऐसा खाना जो हेल्दी हो और आपका शरीर जल्दी पचा ले। प्रोसेस्ड फूड एकदम बंद।
नेहा धूपिया ने भी किया जल्दी डिनर
इंटरमिटेंट फास्टिंग से कई सिलेब्स वजन कम कर चुके हैं। हाल ही में नेहा धूपिया का ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में है। उन्होंने बताया था कि अपने खाने से चीनी, फ्राइड फूड और ग्लूटेन को बाहर किया। कभी-कभी जिम जाती थीं। सुबह 11 बजे नाश्ता और शाम 7 बजे तक खाना खा लेती थीं। नेहा ने बताया कि वजन बढ़े होने की वजह से उन्हें प्रोफेशनली और पर्सनली काफी नुकसान हो रहे थे। फिर एक साल पहले उन्होंने एक्सरसाइज और डायट को स्ट्रिक्टली फॉलो किया। नेहा ने फिट रहने के लिए बैलेंस्ड और हेल्दी डायट लेने पर जोर दिया।

Comments are closed.