लुधियाना: विजिलेंस अधिकारियों के साथ बहसबाजी करते सांसद रवनीत सिंह बिट्टू।पंजाब के पूर्व कैबिनेंट मंत्री भारत भूषण आशू के घर नजदीक बने सैलून से विजिलेंस ने आशू को गिरफ्तार किया। इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी सैलून में पहुंच गए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा विजिलेंस के कर्मचारियों और अधिकारियों से काफी बहसबाजी हुई।इस बहसबाजी और विजिलेंस की कार्रवाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बिट्टू द्वारा डाली गई और सरकारी काम में बाधा डालने के चलते विजिलेंस ने CP कौस्तुभ शर्मा को बिट्टू के खिलाफ शिकायत दी है। सूत्र बताते है कि विजिलेंस ने शिकायत में लिखा कि सांसद बिट्टू ने विजिलेंस के अधिकारियों से गलत व्यवहार किया है।आशू को जब वह गिरफ्तार करने पहुंचे थे तो सांसद बिट्टू अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और आशू को ले जाने से रोकने लगे। वहीं उन्होंने कई विजिलेंस के अधिकारियों के साथ बदतमीजी भी की है। इस वजह से सरकारी कार्य में विघन डालने के तहत विजिलेंस अधिकारियों ने कमिश्नर को शिकायत दी है।वहीं इस मामले में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लगातार कह रहे है कि उन्होंने विजिलेंस के काम में किसी तरह का विघन नहीं डाला। बिट्टू मुताबिक उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों से सिर्फ इतना पूछा था कि क्या उनके पास कोई कागज है जो वह दिखा सके कि आशू को गिरफ्तार करने है।वहीं बिट्टू ने कहा कि आशू तो खुद गिरफ्तार होने के लिए सुबह चंडीगढ़ विजिलेंस दफ्तर गए थे लेकिन एक ड्रामा तैयार करके विजिलेंस ने आशू को गिरफ्तार किया है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं। कांग्रेस पार्टी के नेता सच्चे सिपाही है और लोगों के हकों के लिए हमेशा लड़ते आए है।बता दे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू पर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में घपलेबाजी करने के आरोप लगे थे। इस वजह से उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

Comments are closed.