अंबाला: आसमान में छाए बादल।हरियाणा के अंबाला में सुबह से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आसमान में बादल छाए जाने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम परिवर्तन से आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।उमस भरी गर्मी से राहतपिछले कई दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी से बहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली है। IMD के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इतना ही नहीं, आगामी 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 4 से 5 और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढकने की संभावना जताई है।बारिश होने से तेज होगा धान रोपाई का कार्यलगातार बारिश की संभावना से किसानों से चेहरे खिले हुए हैं। इन दिनों धान रोपाई का कार्य जोरो से चल रहा है। अगर कई दिन तक अच्छी बारिश होती है तो किसानों को खेत तैयार करने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

Comments are closed.