Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

आ गया लेखा-जोखा, 31 जुलाई तक 6 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने फाइल किया ITR


ITR File- India TV Paisa
Photo:FILE ITR File

ITR File: आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। इनमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा है। आयकर विभाग ने एक बयान में आईटीआर जमा करने की समयसीमा समाप्त होने के बाद कहा कि कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर जमा किए गए हैं। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि तक जमा 5.83 करोड़ रिटर्न से 16.1 प्रतिशत अधिक है। आयकर विभाग ने वेतनभोगी टैक्सपेयर्स को आईटीआर जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के ऑडिट की जरूरत न होने वाले टैक्सपेयर भी इस तारीख तक अपना रिटर्न जमा कर सकते थे। 

यहां जानें मुख्य बातें

  1. 31 जुलाई 2023 तक निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दाखिल किए गए आईटीआर से 16.1% अधिक है।
  2. 31 जुलाई 2023 को एक ही दिन में 64.33 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए।
  3. पहली बार फाइल करने वालों द्वारा लगभग 53.67 लाख आईटीआर दाखिल किए गए, जो कर आधार के विस्तार का एक उचित संकेत है।
  4. 5.63 करोड़ रिटर्न ई-सत्यापित। ई-सत्यापित आईटीआर में से, 31 जुलाई, 2023 तक 3.44 करोड़ आईटीआर संसाधित (61%) हो गए।
  5. जुलाई में ही TIN 2.0 भुगतान प्रणाली के माध्यम से 1.26 करोड़ से अधिक चालान प्राप्त हुए।

विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार वह आईटीआर जमा करने की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाएगा। ऐसी स्थिति में समयसीमा खत्म होने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए। आयकर विभाग ने कहा कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार आईटीआर जमा किया है। यह कर आधार में विस्तार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। हालांकि जिन कंपनियों और व्यक्तियों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.33 प्रतिशत बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के निवेशकों के लिए आई Good News, इस कंपनी को हुआ है तगड़ा प्रॉफिट

Latest Business News





Source link

1024010cookie-checkआ गया लेखा-जोखा, 31 जुलाई तक 6 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने फाइल किया ITR
Artical

Comments are closed.

Bihar: Principal-warden Accused Of Murder In Navodaya Vidyalaya Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Iit Bhu Students Bathing Videos Found Accused Arrested And Electronic Devices Mobile Phones Seized In Varanasi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cloudburst in Chamoli: निजमुला घाटी में तेज बारिश ने मचाई भारी तबाही, उफान पर गदेरे…जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त     |     A Six Month Old Innocent Child And A Young Woman Were Murdered By Slitting Their Throats – Delhi News छह माह के मासूम और युवती की गला रेत कर हत्या     |     Mp News: Leela Sahu Continues Her Struggle For The Roads Of Sidhi Even Though She Is Pregnant – Madhya Pradesh News     |     Bundi News: High Speed Car Hit Bike Riding Husband And Wife, Both Died; Three Children Orphaned – Rajasthan News     |     Himachal: कांगड़ा-धर्मशाला के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला     |     ये ​खिलाड़ी है लॉर्ड्स का राजा, इस बार चला बल्ला तो बढ़ेगी टेंशन     |     Himachal CM inspects vulnerable points along Shoghi-Dhalli four-lane project     |     All India Radio station to begin soon in Ujjain: MP CM Mohan Yadav     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088