Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
SC: HCs cannot suo motu enhance sentence of convict | India News Violent Clash Between Two Parties Over Facebook Post Dispute, One Dead - Amar Ujala Hindi News Live ईद-उल-अजहा : लखनऊ में मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार, 7 जून को मनेगी बकरीद; पढ़ें कहां किस समय अदा की जाएगी नमाज Amar Ujala Samwad 2025 Renowned Personalities Will Gather In Dehradun On 10th June - Amar Ujala Hindi News Live Chief Minister Dr. Yadav Walked Foot Valmiki Dham In Maa Shipra Tirtha Parikrama Yatra - Madhya Pradesh News World Test Championship Cycle Team India England Tour Cricket Team Leaves From Mumbai Airport - Amar Ujala Hindi News Live The Body Was Buried 10 Days Later And Postmortem Was Done In The Jalore Murder Case - Jalore News Himachal : मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर महंगा, HRTC ने इलेक्ट्रिक बस के किराये में की है वृद्धि रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा IIT से पढ़ाई, बड़ी सैलरी को मारी लात, ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, अब OTT का है बेताज बादशाह, हर सीरीज है सुपरहिट

इकलौता एक्टर जिसकी 8 फिल्मों में एक चीज रही कॉमन, यही बनी उनकी पहचान, नाम की तरह है सुपरस्टार का काम


Akshay kumar
Image Source : INSTAGRAM
अक्षय कुमार

पिछले 3 दशकों से ये बॉलीवुड एक्टर लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं जो आज एक सदाबहार स्टार की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए भी जाना जाता है और उनके चाहने वाले उन्हें खिलाड़ी कुमार से बुलाते हैं। परेश रावल के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके इस सुपरस्टार के साथ कई एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत थी, जिसमें मानुषी छिल्लर, मौनी रॉय, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और तृषा कृष्णन जैसी हसीनाओं का नाम शामिल है। यह सुपरस्टार अब तक एक्शन से लेकर कॉमेडी सहित कई तरह की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके हैं। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की, जिन्हें आज ‘खिलाड़ी कुमार’ के अलावा प्यार से लोग ‘अक्की’ भी कहते हैं।

फिल्म बनी सुपरस्टार की पहचान

तस्वीर में अपनी फिटनेस दिखा रहे अक्षय कुमार है, जिन्होंने अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया है। ‘हेरा फेरी’ एक्टर अक्षय की आठ फिल्मों के नाम में ‘खिलाड़ी’ शब्द है, जिसने उन्हें ये खास पहचान दी। जी हां, उनकी इन फिल्मों ये शब्ध कॉमन था, जिसने उन्हें ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया। ‘खिलाड़ी’ (1992), ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ (1994), ‘बड़ा खिलाड़ी’ (1995), ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996), ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ (1997), ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ (1999), ‘खिलाड़ी 420’ (2000), और ‘खिलाड़ी 786’ (2012) शामिल है। आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत लगी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनकी किस्मत भी चमकी और एक्टर की जिंदगी में एक दिन ऐसा आया जब अक्षय को एक विज्ञापन शूट के लिए बेंगलुरु जाना था, लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई। दुखी होने की बजाय, उन्होंने उस खाली वक्त का सदुपयोग किया और एक फिल्म प्रोड्यूसर के ऑफिस पहुंच गए। वहां उनकी किस्मत पलट गई और उन्हें फिल्म ‘दीदार’ में लीड रोल मिल गया। फिर क्या था उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने लगे। अक्षय ने 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

‘हाउसफुल’, ‘केसरी’ और ‘ओएमजी’ जैसी फिल्मों से तहलका मचा चुके अक्षय कुमार जल्द ही ‘भूत बंगला’, ‘हॉउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरी फेरी 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसके पहले दो सीक्वल में परेश रावल और सुनील शेट्टी भी साथ दिखाई दिए थे।

Latest Bollywood News





Source link

2764530cookie-checkइकलौता एक्टर जिसकी 8 फिल्मों में एक चीज रही कॉमन, यही बनी उनकी पहचान, नाम की तरह है सुपरस्टार का काम
Artical

Comments are closed.

SC: HCs cannot suo motu enhance sentence of convict | India News     |     Violent Clash Between Two Parties Over Facebook Post Dispute, One Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     ईद-उल-अजहा : लखनऊ में मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार, 7 जून को मनेगी बकरीद; पढ़ें कहां किस समय अदा की जाएगी नमाज     |     Amar Ujala Samwad 2025 Renowned Personalities Will Gather In Dehradun On 10th June – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chief Minister Dr. Yadav Walked Foot Valmiki Dham In Maa Shipra Tirtha Parikrama Yatra – Madhya Pradesh News     |     World Test Championship Cycle Team India England Tour Cricket Team Leaves From Mumbai Airport – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Body Was Buried 10 Days Later And Postmortem Was Done In The Jalore Murder Case – Jalore News     |     Himachal : मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर महंगा, HRTC ने इलेक्ट्रिक बस के किराये में की है वृद्धि     |     रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा     |     IIT से पढ़ाई, बड़ी सैलरी को मारी लात, ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, अब OTT का है बेताज बादशाह, हर सीरीज है सुपरहिट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088