Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस, कपड़ा फाड़ने पर रोका तो ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या Mp News Police Team Attacked During Riots In Mauganj Many Officers Including Station In-charge Injured - Amar Ujala Hindi News Live Mp News Two Youths Of Shajapur Died And Two Others Were Injured In Road Accident In Rajasthan - Chittorgarh News Bumber Thakur: गोलीकांड के बाद पहली बार आया बंबर ठाकुर का बयान, हमले में चिट्टा तस्करों का हाथ बताया मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट

इजरायल के हमले में मारा गया याह्या सिनवार कौन था? कैसे मिला ‘खान यूनिस का कसाई’ का टाइटल, जानें


Yahya Sinwar, Hamas- India TV Hindi

Image Source : FILE
याह्या सिनवार

इजरायल ने गाजा में हमास के चीफ  याह्या सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की है। सिनवार पिछले साल अक्तूबर महीने में इजरायल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले के बाद इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग शुरू हो गई।  याह्या सिनवार इजरायल की ओर से मोस्ट वांटेड की लिस्ट में सबसे ऊपर था।  याह्या सिनवार के मारे जाने से हमास को एक बड़ा झटका लगा है। हालांकि अभी तक हमास की तरफ से याह्या सिनवार के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इजरायल की सेना ने डीएनए और अन्य जांच के बाद सिनवार की मौत की पुष्टि की।

शरणार्थी शिविर में हुआ था जन्म

सिनवार का जन्म 1962 में खान यूनिस के गाजा शहर में एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। उसका पूरा नाम याह्या इब्राहिम सिनवार है। वह 1987 में गठित हमास के शुरुआती सदस्यों में था।  1989 में मात्र 18 साल की उम्र में सिनवार पर 2 इजरायली सैनिकों की हत्या का आरोप लगा। उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई थी। 2011 में कैदियों की अदला-बदली के दौरान उसे रिहा किया गया था। सिनवार अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात था। उसने 12 संदिग्ध सहयोगियों की हत्या कर दी थी जिसके बाद उसे खान यूनिस का कसाई कहा जाने लगा था।

सात अक्टूबर, 2023 हमले का मास्टरमाइंड

सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था और इजराइल ने गाजा में अपने जवाबी अभियान की शुरुआत से ही उसे खत्म करने का संकल्प ले रखा था। पूरे युद्ध के दौरान, सिनवार सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आया। सिनवार वर्षों से गाजा पट्टी के अंदर हमास का शीर्ष नेता रहा, जो इसकी सैन्य शाखा का गठन करते हुए इससे निकटता से जुड़ा हुआ था। 

इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास की संभाली थी कमान

जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था। इजरायल ने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ को भी हवाई हमले में मारने का दावा किया है, लेकिन हमास ने कहा है कि वह बच गया। इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर एक सप्ताह से अधिक समय से हवाई और जमीनी हमला जारी रखा है। 

खौफ का दूसरा नाम सिनवार!

यरूशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक याह्या सिनवार के करीबी भी उससे खौफ खाते थे। उसे ‘ना’ सुनने की आदत नहीं थी। रिपोर्ट में किए गए दावों के मुताबिक अगर कोई शख्स सिनवार की बात को टालता था या फिर उसके सौंपे गए काम को नहीं करता था तो वह उसे जिंदा दफन करवा देता था।

सुरंगों में बैठकर लड़ाकों को देता था आदेश

सिनवार पर 2015 में हमास कमांडर महमूद इश्तिवी को टॉर्चर कर उसे मार डालने का भी आरोप था। सिनवार का ज्यादातर वक्त हमास की सुरंगाों में गुजरता था। इन सुरंगों में बैठकर वह हमास के लड़ाकों को कमांड देता था।

Latest World News





Source link

1725190cookie-checkइजरायल के हमले में मारा गया याह्या सिनवार कौन था? कैसे मिला ‘खान यूनिस का कसाई’ का टाइटल, जानें
Artical

Comments are closed.

Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त     |     Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस, कपड़ा फाड़ने पर रोका तो ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या     |     Mp News Police Team Attacked During Riots In Mauganj Many Officers Including Station In-charge Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News Two Youths Of Shajapur Died And Two Others Were Injured In Road Accident In Rajasthan – Chittorgarh News     |     Bumber Thakur: गोलीकांड के बाद पहली बार आया बंबर ठाकुर का बयान, हमले में चिट्टा तस्करों का हाथ बताया     |     मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट     |     मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक     |     No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News     |     Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088