Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Politics: Tejashwi Yadav Takes A Dig At Minister Santosh Singh Recent Statement News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Bird Flu: Ivri Team Called To Control Infection, Vigilance Increased - Amar Ujala Hindi News Live Badrinath Highway Paagal Nala Overflowed Due To Rain More Than 2500 Devotees Stranded On For Hours - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली के 87 गांव विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़ेंगे Barwani News: ग्रामीण पंचायतों में 85 लाख का गबन, जांच में बढ़ सकती है राशि, सरपंच-सचिव समेत नौ पर मामला दर्ज Barmer News: Chittorgarh Gang Arrested For Stealing Rs 1.5 Crore - Barmer News Youtuber Jyoti Malhotra Past Story Abandoned By Mother At 1.5 Years Refused Marriage All Her Life - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Paramotoring Trial Successful In Sujanpur First License Issued Rahul Gharwal - Amar Ujala Hindi News Live IMDb पर 9.5 रेटिंग के साथ ये फिल्म बनी बेस्ट शॉकिंग क्राइम थ्रिलर, यहां जानिए इसका नाम प्रीति जिंटा की गलती पंजाब के लिए साबित हुआ वरदान, अब मिल सकता है पहली बार IPL ट्रॉफी उठाने का मौका

 इजरायल में टूटा नफ्ताली-लैपिड गठबंधन, गिरी सरकार, साढ़े तीन साल में पांचवीं बार होंगे चुनाव

इजरायल में प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर चुकी है और देश में एक बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इजरायल में अक्टूबर के आखिर में चुनाव हो सकते हैं। इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट के साथ एक डील के तहत विदेश मंत्री यायिर लैपिड आने वाले कुछ दिनों के लिए देश की सत्ता संभालेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा विपक्षी नेता बेंजामिन नेतन्याहू ने सत्ता में लौटने की कसम खाई है।
सोमवार को नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हो गए। कई हफ्तों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि इजरायल का सत्तारूढ़ गठबंधन टूट सकता है। एक संयुक्त बयान में बेनेट और लैपिड ने अपने दलों के बीच गठबंधन को तोड़ने की जानकारी दी। इसमें कहा गया कि दोनों संसद भंग करने के लिए एक विधेयक लेकर आएंगे और अक्टूबर में चुनाव होने की उम्मीद है। नेतन्याहू को सत्ता से हटाकर सरकार बनाते समय बेनेट और लैपिड के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत मौजूदा विदेश मंत्री कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इसका मतलब है कि अगले महीने इजरायल दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत बेनेट के बजाय लैपिड करेंगे। इजरायल का सियासी गणित बहुत रोचक है। बेनेट सरकार के पास विपक्ष से सिर्फ एक सीट ज्यादा थी। नेतन्याहू सत्ता में आने के लिए लगातार जोड़तोड़ में लगे हुए थे। वह गठबंधन में शामिल सांसदों को तोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। इजरायल की अरब पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा थी लेकिन सरकार से नाराज चल रही थी। पार्टी का आरोप था कि फिलिस्तीनियों के इलाकों में यहूदियों को बसाया जा रहा है।

617470cookie-check इजरायल में टूटा नफ्ताली-लैपिड गठबंधन, गिरी सरकार, साढ़े तीन साल में पांचवीं बार होंगे चुनाव
Artical

Comments are closed.

Bihar Politics: Tejashwi Yadav Takes A Dig At Minister Santosh Singh Recent Statement News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bird Flu: Ivri Team Called To Control Infection, Vigilance Increased – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Highway Paagal Nala Overflowed Due To Rain More Than 2500 Devotees Stranded On For Hours – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली के 87 गांव विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़ेंगे     |     Barwani News: ग्रामीण पंचायतों में 85 लाख का गबन, जांच में बढ़ सकती है राशि, सरपंच-सचिव समेत नौ पर मामला दर्ज     |     Barmer News: Chittorgarh Gang Arrested For Stealing Rs 1.5 Crore – Barmer News     |     Youtuber Jyoti Malhotra Past Story Abandoned By Mother At 1.5 Years Refused Marriage All Her Life – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Paramotoring Trial Successful In Sujanpur First License Issued Rahul Gharwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     IMDb पर 9.5 रेटिंग के साथ ये फिल्म बनी बेस्ट शॉकिंग क्राइम थ्रिलर, यहां जानिए इसका नाम     |     प्रीति जिंटा की गलती पंजाब के लिए साबित हुआ वरदान, अब मिल सकता है पहली बार IPL ट्रॉफी उठाने का मौका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088