Shani Gochar and Surya Grahan Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को नवग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। शनि गोचर की घटना बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। इस साल शनि गोचर के दिन ही सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसे बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। साल 2024 में शनि का किसी भी राशि में गोचर नहीं होगा। शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन ही आंशिक सूर्य ग्रहण की घटना होगी। शनि व सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में शनि व सूर्य की इस घटना से कुछ राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें शनि गोचर के दिन सूर्यग्रहण होने से किन राशियों को मिलेंगे अशुभ फल-
कितने साल में होता है शनि गोचर: शनि राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 01 मिनट पर होगा। शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की मीन राशि में गोचर करेंगे। न्याय देवता शनि करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शनि मीन राशि में 2027 तक रहेंगे। ढाई साल रहेंगे। शनि 03 जून 2027, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
शनि गोचर व सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-
मिथुन राशि- शनि गोचर व सूर्य ग्रहण का आपको मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय का स्तर घट सकता है। मानसिक परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य व शनि की घटना अशुभ रहने वाली है। करियर को लेकर तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को शनि गोचर व सूर्य ग्रहण का एक ही दिन होना लाभकारी नहीं रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। कार्यों में असफलता मिलने से मन परेशान रह सकता है। इस अवधि में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.