Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

इन 5 सितारों ने भी बॉलीवुड छोड़ पकड़ी संन्यास की राह, कोई कृष्ण भक्ति में हुई लीन तो किसी को रास आया ओशो धाम


actors became saint

Image Source : INSTAGRAM
इन कलाकारों ने पकड़ी संन्यास की राह

बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना लेकर हर रोज जाने कितने ही कलाकार मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कुछ को ही कामयाबी मिलती है। एक तरफ कुछ ऐसे स्टार हैं जो स्टारडम के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, इनमें से कुछ सफल होते हैं तो कुछ बस एड़िया रगड़ते रह जाते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाती। दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया। इन सितारों ने सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और संन्यास की राह पकड़ ली।

ओशो की शरण में पहुंच गए थे विनोद खन्ना

विनोद खन्ना 70 के दशक के सबसे सफल और हैंडसम अभिनेताओं में से थे, उन्होंने अपने करियर में कई सपरहिट फिल्में दीं। एक समय था जब उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए बड़ी चुनौती माना जाने लगा था। उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा ही थी, इसी बीच विनोद खन्ना ने सबसे हैरानी भरा फैसला लिया। अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ उन्होंने संन्यास ले लिया। अपने करियर की बुलंदियों पर होते हुए वह ओशो की शरण में जा पहुंचे और उनके इस फैसले ने उनके फैंस को तगड़ा झटका दिया था।

अनघा भोसले को रास आई कृष्ण भक्ति

रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में नंदिनी के रोल से घर-घर में मशहूर हुई अनघा भोसले ने मात्र 23 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़कर भक्ति की राह पकड़ ली। अनघा ने बीच में ही सीरियल छोड़ दिया और अपने संन्यासिन बनने का ऐलान करके सबको हैरानी में डाल दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि अब वह अपने धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं और उनके लिए कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है। इसी के साथ उनका कहना था कि वह अब ऐसी जगह काम नहीं करना चाहतीं, जहां ऐसी प्रतिस्पर्धा हो जो उनकी मान्यताओं को हर घड़ी आघात लगती है।

बरखा मदान भी बनीं संन्यासिन

90 के दशक की मशहूर अदाकारा रहीं और 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय को टक्कर देने वालीं बरखा मदान ने भी सालों पहले अपना अभिनय करियर छोड़ दिया था। वह बौद्ध भिक्षु बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने 2012 में बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला लिया और अब 13 सलों से फिल्मी दुनिया से दूर संन्यासिन का जीवन यापन कर रही हैं।

नुपुर अलंकार भी भक्ति में हुईं लीन

‘दीया और बाती हम’ फेम नुपुर अलंकार भी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो ग्लैमर की चमचमाती दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। उन्होंने अपने 27 साल के एक्टिंग करियर को छोड़ आध्यात्म का रुख किया और संन्यासिन बन गईं। उन्होंने साल 2023 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपने संन्यास लेने का ऐलान किया था।

इशिका तनेजा ने भी छोड़ी ग्लैमर की दुनिया

कभी ग्लैमर और फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहीं इशिका तनेजा ने भी आध्यात्म की राह पकड़ ली है। इशिका ने शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से गुरु दीक्षा लेने के बाद भक्ति की ओर कदम बढ़ाए और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ बताया है।

Latest Bollywood News





Source link

2237740cookie-checkइन 5 सितारों ने भी बॉलीवुड छोड़ पकड़ी संन्यास की राह, कोई कृष्ण भक्ति में हुई लीन तो किसी को रास आया ओशो धाम
Artical

Comments are closed.

Odisha student warned of suicide in post days before self-immolation | India News     |     Bihar: Hit And Run Victims In Patna Got Compensation Of Rs 8.28 Crore, Know How To Apply – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: New Session In All Polytechnics Of The State From Tomorrow, Classes For New Entrants From August 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh Aiims Research Claims Sleep Are Becoming A Major Cause Of Road Accidents In Uttarakhand – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bullet Rider Successful Dairy Worker Dies In Truck Collision – Delhi News     |     Village Submerged In The Stronghold Of Former Assembly Speaker Girish Gautam – Madhya Pradesh News     |     Alwar News: Pickup Overturned While Returning From Gogamedi Darshan, 40 Devotees Injured; Jhunjhunu Accident – Alwar News     |     Himachal Threatening Mails To Blow Up District Courts Came From Abroad – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाशिंगटन सुंदर तो छुपे रुस्तम निकले, चार बड़े विकेट लेकर टीम इंडिया को लॉर्ड्स में पहुंचाया टॉप पर     |     गुरु की पत्नी पर ही दिल हार बैठा सिंगर, चुपचाप रचाई थी शादी, जब हुआ खुलासा तो जमकर मचा बवाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088