इस्माइलाबाद में AAP तो लाडवा-पिहोवा में BJP के प्रधान, शाहाबाद में BJP के पूर्व मंत्री का बेटा पार्षद का चुनाव हारा
कुरुक्षेत्र: सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी।कुरुक्षेत्र जिले की इस्माइलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की निशा ने जीत दर्ज की। लाडवा नगर पालिका में BJP कैंडिडेट साक्षी खुराना प्रधान चुनी गईं। पिहोवा नगर पालिका में भी अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणि ने जीत दर्ज की।चौंकाने वाला रिजल्ट शाहाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 का रहा। यहां BJP नेता, पूर्व राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के बेटे गौरव बेदी पार्षद का चुनाव हार गए। उन्हें शाहाबाद से जजपा विधायक रामकरण काला समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी ने 120 वोट से हराया।पिहोवा नगर पालिका के वार्ड वार नतीजे वार्ड नंबर 1 से लाभ सिंह की जीत हुई वार्ड 2 से 1 वोट से जीत जस्सी की धर्मपत्नी वार्ड 3 पिंकी 287 वोट से जीत वार्ड नंबर 4 से दीपिका शर्मा की जीत वार्ड नंबर 5 से ज्योति जीती वार्ड 6 से शंटी चोपड़ा जीते वार्ड नंबर 7 से फूल सिंह वार्ड नंबर 8 से गगन जीते वार्ड 9 से विकी कौशिक जीते वार्ड नंबर 10 से पराग धवन वार्ड 11जयपाल कौशिक जीते वार्ड 12 से सारिका कौशिक जीती वार्ड 13 से दीपक प्रकाश महंत जीते वार्ड 14 से दर्शना रानी जीती वार्ड 15 से दलजीत सिंह जीते वार्ड 16 राजेश जीते वार्ड 17 से प्रिंस गर्गइसी तरह लाडवा नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 शेर सिंह, वार्ड-3 से अश्वनी चोपड़ा, वार्ड नंबर 5 कौशल्या खुराना, वार्ड नम्बर 4 हरजिंदर सिंह से जीत कर पार्षद बन गए हैं। लाडवा के वार्ड 9 से रविन्द्र सिंह राजू सरदर विजय हुए हैं। लाडवा के वार्ड 8 से धर्मपाल सैनी और वार्ड नंबर 10 से अमित खुराना विजयी हुए हैं।

Comments are closed.