Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Top officials of Hyderabad cricket body held for forgery, graft | India News Bihar: Ec Issues Fact Check On Statements Of Tejashwi Manoj Jha Says More Than 4 Crore Forms Received So Far - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:तेजस्वी और मनोज झा के बयानों पर Ec ने जारी किया ‘फैक्ट... Kanwar Yatra: Route Diversion Of Heavy Vehicles Will Happen From 12 Tonight, One Lane Reserved For Kanwadias - Amar Ujala Hindi News Live Weather : पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी: 87 सड़कें ब्लॉक, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल; यलो अलर्ट जारी Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब Indore: In Indore, Wife Threatens Husband- 'have You Forgotten Sonam's Case', Husband Complains To Police - Amar Ujala Hindi News Live - Indore:इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:iit छात्र का दावा No Need To Go To Aiims For Treatment Of Heart Disease, Pediatric Ctvs Surgery Will Start In Jk Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Shimla: Minister Jagat Negi Statement On Kangana Ranaut, Saying - There Is A Difference Between Reel Life An - Amar Ujala Hindi News Live - Shimla:कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले विराट कोहली से इस बयान की उम्मीद थी क्या आपको, टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे इशारों में बताया ये बड़ा कारण

इस एक्ट्रेस के आगे हीरो की भी निकलती थी हवा, 4 साल की उम्र में किया डेब्यू, कहलाई भारत की नंबर 1 स्टार


sridevi- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
श्रीदेवी।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई हसीनाएं आईं और गईं, कुछ ने लोगों के दिलों को जीता, कुछ ने अपनी अभिनय शैली से छाप छोड़ी और कुछ ऐसी रहीं जिनकी खूबसूरती की चर्चा हुई। जैसे-जैसे इनका दौर खत्म हुआ लोग इन्हें भूल गए या इनका क्रेज कम हो गया, लेकिन बॉलीवुड में एक हीरोइन ऐसी भी थीं जो लोगों कि दिलों में उतर गईं और दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी उनकी लेगेसी जिंदा है। उनकी फिल्मों ने उन्हें अमर कर दिया और इसी के चलते वो भारत की नंबर 1 स्टार कहलाईं। हम बात कर रहे हैं डांसिंग डीवा श्रीदेवी की। दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी श्रीदेवी को उनके आइकॉनिक रोल्स के लिए याद किया जाता है। आज एक्ट्रेस की जयंती है और इस खास मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। 

4 साल की उम्र ही करने लगीं एक्टिंग

श्रीदेवी किसी भी परियच की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई दमदार फिल्में दीं। कई फिल्में सिर्फ श्रीदेवी के नाम पर चलीं। एक्ट्रेस का ऐसा दबदबा रहा कि अच्छे-अच्छे लीड मेल एक्टर्स भी उनके आगे कुछ कहने में कतराते थे। करियर की शुरूआत से लेकर अपने अंतिम दौर तक उन्होंने अपने अभिनय के जरिए बहुत कुछ हासिल किया। श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में 13 अगस्त, 1963 को हुआ था। छोटी सी उम्र में ही श्रीदेवी ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। महज चार साल की उम्र में ही श्रीदेवी ने डेब्यू किया। इस उम्र में बच्चे बेसिक समझ भी नहीं रखते। 

इस फिल्म से किया डेब्यू

तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद नौ साल की उम्र में ‘रानी मेरा नाम’ से एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में उन्होंने एंट्री की। इसी के साथ ही उनकी एक्टिंग का दौर शुरू हुआ। एक के बाद एक श्रीदेवी को फिल्में मिलती गईं और वो हिंदी सिनेमा में एक नया अध्याय जोड़ने में कामयाब हुईं। अपने लंबे करियर में उन्होंने बॉलीवुड के हर दिग्गज कलाकार के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, सनी देओल जैसे कई मेगास्टार्स भी उनकी कला के मुरीद हैं। 

Sri Amitabh

Image Source : INSTAGRAM

श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन।

‘हिम्मतवाला’ से मिली पहचान

हिंदी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 1979 में आई फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से शुरुआत की। उनकी ये फिल्म पर्दे पर नहीं चली और पिट गई। इसके बाद 1983 में श्रीदेवी ने फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के जरिए अपनी किस्मत आजमाई और फिर क्या उनके सपनों को पंख मिल गए और इसी के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का दौर शुरू हो गया। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में श्रीदेवी का जादू ऐसा था कि न सिर्फ हीरोइन बल्कि हीरो भी उनके आगे घबराते थे। बॉलीवुड में ऐसा भी दौर आया जब श्रीदेवी अपने को एक्टर्स से ज्यादा फीस लेने लगी थीं। 

इस फिल्म में आखिरी बार आईं नजर

श्रीदेवी ने 1996 में प्रोड्यूर बोनी कपूर से शादी की। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान किया क्योंकि बोनी पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। अपने लंबे फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 300 फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार एक्ट्रेस ‘मॉम’ मेंन नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला, जिसे लेने के लिए भी एक्ट्रेस इस दुनिया में मौजूद नहीं थीं। फिल्म ‘जीरो’ में भी एक्ट्रेस का एक कैमियो था, ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई। 80 और 90 के दशक में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर श्रीदेवी को हिट मशीन मानते थे। कहा जाता था कि जिस भी फिल्म में वो होती थी वो तगड़ी कमाई करती थी, यही वजह थी कि मेकर्स उन्हें मुंह मांगे पैसे देते थे

Latest Bollywood News





Source link

1311130cookie-checkइस एक्ट्रेस के आगे हीरो की भी निकलती थी हवा, 4 साल की उम्र में किया डेब्यू, कहलाई भारत की नंबर 1 स्टार
Artical

Comments are closed.

Top officials of Hyderabad cricket body held for forgery, graft | India News     |     Bihar: Ec Issues Fact Check On Statements Of Tejashwi Manoj Jha Says More Than 4 Crore Forms Received So Far – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:तेजस्वी और मनोज झा के बयानों पर Ec ने जारी किया ‘फैक्ट चेक’, कहा     |     Kanwar Yatra: Route Diversion Of Heavy Vehicles Will Happen From 12 Tonight, One Lane Reserved For Kanwadias – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather : पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी: 87 सड़कें ब्लॉक, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल; यलो अलर्ट जारी     |     Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब     |     Indore: In Indore, Wife Threatens Husband- ‘have You Forgotten Sonam’s Case’, Husband Complains To Police – Amar Ujala Hindi News Live – Indore:इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी     |     Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:iit छात्र का दावा     |     No Need To Go To Aiims For Treatment Of Heart Disease, Pediatric Ctvs Surgery Will Start In Jk Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla: Minister Jagat Negi Statement On Kangana Ranaut, Saying – There Is A Difference Between Reel Life An – Amar Ujala Hindi News Live – Shimla:कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले     |     विराट कोहली से इस बयान की उम्मीद थी क्या आपको, टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे इशारों में बताया ये बड़ा कारण     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088