यूनिक रंगोली डिजाइन
हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली, बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घर को बेहद आकर्षक तरीके से सजाते हैं। भारत में तीज-त्योहारों पर रंगोली बनाने की प्रथा काफी पुरानी है। माना जाता है कि ऐसा करना बेहद शुभ होता है। यही वजह है कि लोग दिवाली ही नहीं धनतेरस, छोटी दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे मौकों पर भी घर के आंगन को रंगोली से सजाना नहीं भूलते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के आंगन में रंगोली का कोई यूनिक डिजाइन बनाना चाहते हैं तो गालिचा रंगोली से लेकर लक्ष्मी पैर वाली रंगोली खासतौर पर लेटेस्ट ट्रेंड में हैं।

Comments are closed.