Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

इस राज्य के 62 लाख पेंशनधारकों के लिए शानदार खबर, सरकार करेगी बकाए का भुगतान


इतनी बड़ी संख्या में पेंशन पाने वालों का पेंशन मनी बकाया है। - India TV Paisa

Photo:FILE इतनी बड़ी संख्या में पेंशन पाने वालों का पेंशन मनी बकाया है।

केरल के 62 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को घोषणा की है कि राज्य में 62 लाख पेंशनधारकों की कल्याणकारी पेंशन का बकाया समयबद्ध तरीके से वितरित कर दिया जाएगा। उनकी सरकार की उसे और बढ़ाने की योजना है। भाषा की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों और रवैये के चलते केरल के सामने पैदा हुई वित्तीय मुश्किलों के बावजूद राज्य सरकार अपने विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं से पीछे नहीं हटेगी। दरअसल, इतनी बड़ी संख्या में पेंशन पाने वालों का पेंशन मनी बकाया है।

हर महीने 1,600 रुपये मिलते हैं

खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि केरल में हर लाभार्थी (पेंशनधारक) को हर महीने 1,600 रुपये मिलते हैं और फिलहाल उनकी पांच किस्त बाकी हैं। विजयन ने कहा कि उनमें से दो किस्त वित्त वर्ष 2024-25 में जबकि बाकी 2025-26 में दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने नियम 300 के तहत विधानसभा में इस संबंध में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी सरकार का दायित्व है कि पात्र (हकदार) लोगों में कल्याणकारी लाभों का उपयुक्त वितरण हो , इसलिए वह बकाया वितरण समयबद्ध तरीके से करेगी।

पहले 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन थी

विजयन ने कहा कि पिछली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल लाभार्थी 34,43,414 थे जिन्हें 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य में 62 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। पेंशन राशि भी चरणबद्ध तरीके से 1,600 रुपये तक बढ़ा दी गई।

सरकार का लक्ष्य उसे और बढ़ाना है। मुख्यमंत्री के इस विशेष बयान में केंद्र सरकार और राज्य के प्रति उसकी वित्तीय नीतियों और रवैये की आलोचना भी की गई है।केरल सरकार के इस फैसले से पेंशन के बकाए का इंतजार करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी और उनकी मांग पूरी हो सकेगी।

Latest Business News





Source link

1175770cookie-checkइस राज्य के 62 लाख पेंशनधारकों के लिए शानदार खबर, सरकार करेगी बकाए का भुगतान
Artical

Comments are closed.

Bihar News: घर लौटते समय किसान को बदमाशों ने मारी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती     |     High Court : संभल जामा मस्जिद के सर्वे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज, कोर्ट ने सुरक्षित किया था फैसला     |     Ruskin Bond Celebrated His 91st Birthday With Simplicity Due To Pahalgam Terrorist Incident Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dindori Police Returned 66 Missing Mobiles – Dindori News     |     भारत कोई धर्मशाला नहीं…शरणार्थियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, श्रीलंका के शख़्स की याचिका ख़ारिज     |     MP Ashok Kumar Mittal to Join All-Party Delegation to Reinforce India’s Zero-Tolerance Stand on Terrorism     |     Oakridge Gachibowli Students Shine Bright with Exceptional CBSE Grade 10 &12 Results     |     Hanumangarh News: Finance Company Employee Arrested For Committing Fraud In The Name Of Loan Recovery – Hanumangarh News     |     Murder Of Youth In Narnaund – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: 12 Tree Species Brought By The British Discovered After 100 Years, Included In Documents – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088