Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Accident: Road Accident In Patna, Truck Hits Parked Bus; Three Passengers Seriously Injured - Amar Ujala Hindi News Live Budaun News: मलगांव के पास रेलवे फाटक पर फंसा ट्रक, दो घंटे तक रोकी गईं लालकुंआ पैंसेजर समेत तीन ट्रेनें Horrific Accident Truck And Trolley Collided Near Rishikesh And Caught Fire Two Drivers Died Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News:outrage Over Priest Being Threatened At Ganesha Temple; Hindu Groups Warn Mass Protest - Madhya Pradesh News Bikaner: Ashok Gehlot Roared In The 'save Constitution' Rally, Fiercely Targeted The Bjp Government - Bikaner News Hp Cabinet Decisions: Income Limit For Compassionate Jobs, Approval To Fill 500 Posts - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: ओवल टेस्ट में मौसम बढ़ा सकता है टेंशन, पांचों दिन ऐसा रहेगा वेदर महाठग निकला तमिल एक्टर, 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर लूट लिए 5 करोड़, 6 बार पहले भी की धोखाधड़ी Apple ने ग्राहकों के लिए शुरू की ये नई सर्विस, जानें आपको क्या होगा फायदा डीप फ्राई करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा होता है, डॉक्टर ने बताया किस तेल में पूरियां तल कर खानी चाहिए

ईरान में गहराया करेंसी संकट, 10 लाख रियाल की कीमत सिर्फ 1 डॉलर, क्या है वजह?


ईरान की करेंसी

Photo:PIXABAY ईरान की करेंसी

अमेरिका के साथ तनाव में उलझे ईरान में करेंसी संकट गहराता जा रहा है। ईरान की करेंसी रियाल शनिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गई। पारसी नववर्ष ‘नवरोज’ के दौरान करेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स बंद होने और सड़कों पर केवल अनौपचारिक कारोबार ही होने से रियाल का भाव रसातल में चला गया है। हालत यह है कि रियाल का भाव 10 लाख रियाल प्रति डॉलर से नीचे आ गया। इस त्योहारी छुट्टी ने एक्सचेंज मार्केट पर अतिरिक्त दबाव बनाने का काम किया। शनिवार को करेंसी कारोबार दोबारा शुरू होने पर रियाल की एक्सचेंज रेट और भी गिरकर 10.43 लाख रियाल प्रति डॉलर रह गई।

और गिर सकता है रियाल

रियाल की करेंसी में गिरावट का दौर कुछ समय तक बरकरार रहेगा। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित फिरदौसी स्ट्रीट देश के करेंसी एक्सचेंज का मुख्य केंद्र है। यहां के कुछ करेंसी ट्रेडर्स ने रियाल के भाव दर्शाने वाले अपने इलेक्ट्रॉनिक संकेतों को भी बंद कर दिया है। दरअसल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल के भाव में संभावित गिरावट की मात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ईरान के संबंध अमेरिका के साथ लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसका भी रियाल मुद्रा की कीमत पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से प्रभावित है इकोनॉमी

ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खासकर 2018 में अमेरिका के तेहरान के साथ परमाणु समझौते से हटने के बाद इस देश की इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ा है। 2015 के समझौते के समय ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले में यूरेनियम के अपने संवर्धन और भंडारण को काफी हद तक सीमित कर दिया था। उस समय रियाल 32,000 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। जनवरी में ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान को टार्गेट करने वाले प्रतिबंध लाकर इस देश पर “अधिकतम दबाव” बनाने का अभियान फिर से शुरू हो गया। ट्रंप ने फिर से ईरानी कच्चे तेल का व्यापार करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा, जिसमें चीन में डिस्काउंट पर बेचने वाली कंपनियां भी शामिल थीं।

Latest Business News





Source link

2520870cookie-checkईरान में गहराया करेंसी संकट, 10 लाख रियाल की कीमत सिर्फ 1 डॉलर, क्या है वजह?
Artical

Comments are closed.

Bihar Accident: Road Accident In Patna, Truck Hits Parked Bus; Three Passengers Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Budaun News: मलगांव के पास रेलवे फाटक पर फंसा ट्रक, दो घंटे तक रोकी गईं लालकुंआ पैंसेजर समेत तीन ट्रेनें     |     Horrific Accident Truck And Trolley Collided Near Rishikesh And Caught Fire Two Drivers Died Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News:outrage Over Priest Being Threatened At Ganesha Temple; Hindu Groups Warn Mass Protest – Madhya Pradesh News     |     Bikaner: Ashok Gehlot Roared In The ‘save Constitution’ Rally, Fiercely Targeted The Bjp Government – Bikaner News     |     Hp Cabinet Decisions: Income Limit For Compassionate Jobs, Approval To Fill 500 Posts – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: ओवल टेस्ट में मौसम बढ़ा सकता है टेंशन, पांचों दिन ऐसा रहेगा वेदर     |     महाठग निकला तमिल एक्टर, 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर लूट लिए 5 करोड़, 6 बार पहले भी की धोखाधड़ी     |     Apple ने ग्राहकों के लिए शुरू की ये नई सर्विस, जानें आपको क्या होगा फायदा     |     डीप फ्राई करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा होता है, डॉक्टर ने बताया किस तेल में पूरियां तल कर खानी चाहिए     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088