Isha Ambani Mismatched Jewellery Look: अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में ईशा का लुक बेहद रॉयल लग रहा था। शादी में ईशा ने बेहद खास और अलग तरह की जूलरी पहनकर फैशन की दुनिया में एक नया ट्रेड सेट कर दिया है।
Isha Ambani Mismatched Jewellery Look:
Isha Ambani Mismatched Jewellery Look: यूं तो फैशन की दुनिया में आए दिन नए-नए फैशन एक्सपेरिमेंट्स होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में ईशा अंबानी ने अपने फैशन सेंस से सारी लाइमलाइट लूट ली। अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में ईशा का लुक बेहद रॉयल लग रहा था। शादी में ईशा ने बेहद खास और अलग तरह की जूलरी पहनकर फैशन की दुनिया में एक नया ट्रेड सेट कर दिया है। ईशा ने इस सेरेमनी में सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ व्हाइट कलर का हैवी सिल्क वाला लहंगा पहना हुआ था। ईशा इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे की खासियत यह थी कि इसे असली चांदी की जरदोजी कढ़ाई से बनाया गया था। ईशा ने लहंगे के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए रत्नों से जड़ा हुआ कीमती मल्टीकलर नेकलेस भी पहना हुआ था।

ईशा के मल्टीकलर नेकलेस से ज्यादा सुर्खियों में रहे मिसमैच्ड ईयररिंग्स-
ईशा ने लहंगे के साथ रूबी,पोल्की डायमंड और पन्ना जड़ा हुआ कीमती नेकलेस पहना हुआ था। बावजूद इसके नेकलेस से ज्यादा उनके मिसमैच्ड ईयररिंग्स ने सुर्खियां बटोरी। बता दें, ईशा ने दोनों कान में अलग-अलग इयररिंग्स पहने हुए थे। उनके एक कान में हरा पन्ना था, तो दूसरे कान में ईशा ने सफेद हीरे का इयररिंग पहना था। ईशा अंबानी की ये ज्वेलरी वीरेन भगत ने डिजाइन की है।

ईशा के पोनी हेयर स्टाइल ने दिया क्लासी लुक-
न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड सिल्क पोनी हेयर स्टाइल में ईशा का लुक काफी क्लासी लग रहा था। बहरहाल, ईशा के इस मिसमैच्ड ईयररिंग्स लुक को फैशन वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है।

Comments are closed.