Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Politics: Tejashwi Yadav Takes A Dig At Minister Santosh Singh Recent Statement News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Bird Flu: Ivri Team Called To Control Infection, Vigilance Increased - Amar Ujala Hindi News Live Badrinath Highway Paagal Nala Overflowed Due To Rain More Than 2500 Devotees Stranded On For Hours - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली के 87 गांव विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़ेंगे Barwani News: ग्रामीण पंचायतों में 85 लाख का गबन, जांच में बढ़ सकती है राशि, सरपंच-सचिव समेत नौ पर मामला दर्ज Barmer News: Chittorgarh Gang Arrested For Stealing Rs 1.5 Crore - Barmer News Youtuber Jyoti Malhotra Past Story Abandoned By Mother At 1.5 Years Refused Marriage All Her Life - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Paramotoring Trial Successful In Sujanpur First License Issued Rahul Gharwal - Amar Ujala Hindi News Live IMDb पर 9.5 रेटिंग के साथ ये फिल्म बनी बेस्ट शॉकिंग क्राइम थ्रिलर, यहां जानिए इसका नाम प्रीति जिंटा की गलती पंजाब के लिए साबित हुआ वरदान, अब मिल सकता है पहली बार IPL ट्रॉफी उठाने का मौका

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, ऑलटाइम हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर निफ्टी 25300 के पार


अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से विकास संबंधी चिंताएं दूर होने का असर दिखा।- India TV Paisa

Photo:FILE अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से विकास संबंधी चिंताएं दूर होने का असर दिखा।

घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूत शुरुआत की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 आज 0.24% बढ़कर 25,297.15 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 0.23% बढ़कर 82,557.20 पर खुला। सेंसेक्स ने 360 अंक की छलांग लगाई और नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 25,300 के पार पहुंच गया। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से विकास संबंधी चिंताएं दूर होने के बाद वित्तीय और आईटी शेयरों में मजबूत प्रदर्शन से भारत के ब्लू-चिप इक्विटी सूचकांक, निफ्टी 50 और सेंसेक्स, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

मजबूत विदेशी संस्थागत निवेश के चलते निफ्टी ने लगातार 12वें सत्र के लिए अपनी रैली जारी रखी। अगस्त की मिश्रित बिक्री रिपोर्ट के बाद अब ऑटो स्टॉक पर ध्यान केंद्रित है। टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी में गिरावट देखी गई, जबकि टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प ने लाभ दर्ज किया।

बीएसई सेंसेक्स में ज्यादातर शेयर आज हरे निशान में ओपन हुए।

Image Source : BSE

बीएसई सेंसेक्स में ज्यादातर शेयर आज हरे निशान में ओपन हुए।

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी 50 में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और आईटीसी टॉप गेनर्स रहे। जबकि निफ्टी 50 में टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एमएंडएम, हिंडाल्को और ओएनजीसी प्रमुख लूजर रहे। जानकार कहते हैं कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी का 6.7 प्रतिशत का आंकड़ा अर्थव्यवस्था में हल्की सुस्ती का संकेत दर्शाता है। इस आंकड़े के बाद भारतीय रिजर्व बैंक को अगली मौद्रिक नीति पलिसी की मीटिंग में दरों में कटौती पर विचार करना होगा। भले ही बैंक जमा के लिए संघर्ष कर रहे हों, लेकिन दरों में कटौती से बैंकिंग शेयरों की संभावनाओं में सुधार होगा।

अमेरिकी डॉलर और क्रूड ऑयल

अमेरिकी डॉलर सूचकांक (DXY), जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर का प्रदर्शन दर्शाता है, 0.02% बढ़कर 101.75 पर पहुंच गया। सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 2.98% गिरकर 73.65 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2.26% गिरकर 77.04 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। पहले की तुलना में अब सेक्टरों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। व्यावसायिक संभावनाओं में सुधार के कारण फार्मा शेयरों में तेजी देखी जा रही है। रेलवे और रक्षा जैसे क्षेत्रों में मूल्यांकन संबंधी चिंता के कारण मुनाफावसूली हो रही है।

Latest Business News





Source link

1431240cookie-checkउछाल के साथ खुला शेयर बाजार, ऑलटाइम हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर निफ्टी 25300 के पार
Artical

Comments are closed.

Bihar Politics: Tejashwi Yadav Takes A Dig At Minister Santosh Singh Recent Statement News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bird Flu: Ivri Team Called To Control Infection, Vigilance Increased – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Highway Paagal Nala Overflowed Due To Rain More Than 2500 Devotees Stranded On For Hours – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली के 87 गांव विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़ेंगे     |     Barwani News: ग्रामीण पंचायतों में 85 लाख का गबन, जांच में बढ़ सकती है राशि, सरपंच-सचिव समेत नौ पर मामला दर्ज     |     Barmer News: Chittorgarh Gang Arrested For Stealing Rs 1.5 Crore – Barmer News     |     Youtuber Jyoti Malhotra Past Story Abandoned By Mother At 1.5 Years Refused Marriage All Her Life – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Paramotoring Trial Successful In Sujanpur First License Issued Rahul Gharwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     IMDb पर 9.5 रेटिंग के साथ ये फिल्म बनी बेस्ट शॉकिंग क्राइम थ्रिलर, यहां जानिए इसका नाम     |     प्रीति जिंटा की गलती पंजाब के लिए साबित हुआ वरदान, अब मिल सकता है पहली बार IPL ट्रॉफी उठाने का मौका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088