Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar SIR: Nepalese, Bangladeshis found in voter list; names to be excluded from final list | India News Bihar News: Jitan Ram Manjhi And Santosh Manjhi Reacted To Chirag Paswan's Statement - Amar Ujala Hindi News Live Prayagraj : पुलिसिया धमकी पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एसओ व दो कांस्टेबल पर केस, निलंबित It Rained In Many Parts Of Delhi On Sunday Morning - Amar Ujala Hindi News Live Neemuch News: A Middle Aged Woman Was Stabbed To Death After Entering Her House - Madhya Pradesh News Jaipur Crime: Police's 2 Day Conference On Human Trafficking, Accused Arrested In Paper Leak, Rape, Fraud Case - Amar Ujala Hindi News Live धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात: एक महापंचायत का आयोजन, रैंप को अवैध बताकर तोड़ने पर चर्चा चल रही Himachal Tourism Rajiv Kumar Said Tourists In Himachal Pradesh Have Decreased Compared To Last Year - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Tourism:राजीव कुमार बोले टूटी उंगली, दर्द से कराह रहे ऋषभ पंत की पारी की ये पारी बन गई खास; एमएस धोनी की कर ली बराबरी इस मशहूर बिग बॉस कंटेस्टेंट का बेटा अस्पताल में भर्ती, सौतेली मां ने दी हेल्थ अपडेट

‘उतरन’ की छोटी इच्छा-तपस्या हो गई हैं इतनी बड़ी, कभी मासूमियत से जीता था दिल, अब एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम


Uttaran child artist

Image Source : INSTAGRAM
इशिता पांचाल और स्पर्श खानचंदानी।

कलर्स टीवी के हिट शो ‘उतरन’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस शो की कहानी दो छोटी बच्चियों पर आधारित थी- तपस्या और इच्छा। दोनों बच्ची के बीच शुरुआत में गहरी दोस्ती दिखाई गई थी, जो बाद में दुश्मनी में बदल जाती है। इच्छा नौकरानी की बेटी होती है और तपस्या मालिक की। दोनों की छोटी उम्र में ही दोस्ती हो जाती है और साथ खेलने के लिए वो हर हद से गुजरने को तैयार रहती हैं। इस बीच तपस्या के पिता की नजर इच्छा पर पड़ती है और वो उसे बेटी की तरह अपना लेते हैं। वो उसे हर खुशी देने की कोशिश करते हैं जो तपस्या के पास थी, लेकिन तपस्या की नानी और मां इच्छा को नहीं अपनाते और उसे तपस्या की उतरन पर गुजारा करने को मजबूर करते हैं। फिलहाल इस टीवी शो को खत्म हुए सालों बीत गए हैं, लेकिन इसकी कहानी आज भी लोगों को याद है। 

अब हो गई हैं इतनी बड़ी

शो की कहानी ही नहीं इस शो की दोनों छोटी बच्चियां भी लोगों के दिमाग से नहीं उतरी हैं। दोनों की क्यूटनेस और मस्तियां लोग आज भी याद करते हैं। अब शो की छोटी बच्चियां काफी बड़ी हो गई हैं और उनका हालिया लुक भी काफी बदल गया है। एक्टिंग की दुनिया से दूर ये दोनों बच्चियां अलग फील्ड में अपना मुकाम बना रही हैं। दोनों ने एक्टिंग छोड़ अलग राहें चुन ली हैं। ‘उतरन’ की छोटी तपस्या और इच्छा जो कभी मासूमियत से दिल जीता करती थीं अब पूरी तरह से प्राइवेट लाइफ जीती हैं। चलिए इनके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

iccha Aka Sparsh Khanchandani

Image Source : INSTAGRAM

इच्छा यानी स्पर्श।

स्पर्श ने चुनी अलग राह

‘उतरन’ की इच्छा यानी स्पर्श खानचंदानी कई शोज में नजर आईं और फिर अचानक गायब हो गईं। इसकी वजह उनकी पढ़ाई थी। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। स्पर्श 22 साल की हो गई हैं और उनका लुक पुरी तरह बदल गया है। स्पर्श के पिता वकील हैं और वो उन्हें ही फॉलो कर रही हैं, यानी वो भी वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। आखिरी बार स्पर्श पांच साल पहले माइथोलॉजिकल टीवी शो ‘विक्रम बेताल’ में नजर आई थीं। इस शो में टेढ़े-मेढ़े दातों वाली इच्छा का बदला रूप देखने को मिला था। 

Tapasya AKA Ishita panchal

Image Source : INSTAGRAM

तपस्या यानी इशिता पांचाल।

इशिता बनीं डॉक्टर

अब आते हैं तपस्या यानी इशिता पांचाल पर वो भी काफी खूबसूरत हो गई हैं। शो में उनकी बड़ी-बड़ी आंखें लोगों को काफी पसंद आई थीं। अब मासूम सी दिखने वाली बच्ची तपस्या 24 साल की हो गई हैं। उनका अंदाज और अवतार दोनों ही पूरी तरह बदल गया है। इशिता पांचाल ने भी पढ़ाई के चलते टीवी और सोशल मीडिया दोनों से ही दूरी बना ली। उन्होंने एक्टिंग छोड़ अब अलग राह चुन ली है। इशिता के पेरेंट्स डॉक्टर हैं। ऐसे में उन्होंने भी पापा-मम्मी की तरह ही डॉक्टर बनना सही समझा। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है।





Source link

2356070cookie-check‘उतरन’ की छोटी इच्छा-तपस्या हो गई हैं इतनी बड़ी, कभी मासूमियत से जीता था दिल, अब एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम
Artical

Comments are closed.

Bihar SIR: Nepalese, Bangladeshis found in voter list; names to be excluded from final list | India News     |     Bihar News: Jitan Ram Manjhi And Santosh Manjhi Reacted To Chirag Paswan’s Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |     Prayagraj : पुलिसिया धमकी पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एसओ व दो कांस्टेबल पर केस, निलंबित     |     It Rained In Many Parts Of Delhi On Sunday Morning – Amar Ujala Hindi News Live     |     Neemuch News: A Middle Aged Woman Was Stabbed To Death After Entering Her House – Madhya Pradesh News     |     Jaipur Crime: Police’s 2 Day Conference On Human Trafficking, Accused Arrested In Paper Leak, Rape, Fraud Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात: एक महापंचायत का आयोजन, रैंप को अवैध बताकर तोड़ने पर चर्चा चल रही     |     Himachal Tourism Rajiv Kumar Said Tourists In Himachal Pradesh Have Decreased Compared To Last Year – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Tourism:राजीव कुमार बोले     |     टूटी उंगली, दर्द से कराह रहे ऋषभ पंत की पारी की ये पारी बन गई खास; एमएस धोनी की कर ली बराबरी     |     इस मशहूर बिग बॉस कंटेस्टेंट का बेटा अस्पताल में भर्ती, सौतेली मां ने दी हेल्थ अपडेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088