Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Amazon ने दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन सामान मंगाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज मनी प्लांट में कीड़ा लग जाए, पत्तियां काली पड़ने लगें तो अपनाएं ये उपाय, हराभरा रहेगा पौधा RBI ने रेपो रेट में की 0.5% की कटौती, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर, हर साल कितनी होगी बचत आज 6 जून 2025 के ताज़ा Mandi Bhav: गेहूं, चना, सोयाबीन और प्याज के दाम में बड़ा बदलाव, देखें रेट 'Do not take our patience for granted...': Shashi Tharoor warns Pakistan of misadventures against India | India News Bihar Weather : बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश; लोगों ने ली राहत की सांस Passing Out Parade In Moradabad: Up Police Gets 34 Deputy Sps, Dg Training Takes Salute, Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Barwani News: बड़वानी में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच Banswara: Water Self-reliance Campaign Launched With Mahi Mata Pujan, Public Took Pledge To Conserve Water - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: रोहतक पीजीआई में द्वितीय वर्ष के छात्र ने काटी हाथ की नस, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया

उत्तराखंड में कुदरत का कहर:रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें – Uttarakhand Weather Update Heavy Rainfall Rivers Overflow Many Pilgrims Died Photos



उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। गंगा, अलकनंदा, काली और बीन नदी उफान पर हैं। वहीं, भूस्खलन ने कई जिंदगियां लील लीं। उत्तरकाशी में पांच, रुद्रप्रयाग में एक और विकासनगर में दो लोगों की भूस्खलन के चलते मौत हो गई। उधर, मैदानी इलाके बारिश के बाद जलमग्न हो गए हैं।  

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Rishikesh: बारिश से हुआ बुरा हाल, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने, स्लिप और कई जगह बरसाती गदेरों के सक्रिय होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। बीते 24 घंटे में कुल गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं।  



देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। 


बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खोला गया जिससे यात्रियों को निकाला गया।


चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। जिस कारण सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों की आवाजाही भी रुक गई है। साथ ही नीति घाटी का देश दुनिया से संपर्क टूट गया है। 


हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी तट के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।




Source link

970080cookie-checkउत्तराखंड में कुदरत का कहर:रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें – Uttarakhand Weather Update Heavy Rainfall Rivers Overflow Many Pilgrims Died Photos
Artical

Comments are closed.

Amazon ने दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन सामान मंगाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज     |     मनी प्लांट में कीड़ा लग जाए, पत्तियां काली पड़ने लगें तो अपनाएं ये उपाय, हराभरा रहेगा पौधा     |     RBI ने रेपो रेट में की 0.5% की कटौती, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर, हर साल कितनी होगी बचत     |     आज 6 जून 2025 के ताज़ा Mandi Bhav: गेहूं, चना, सोयाबीन और प्याज के दाम में बड़ा बदलाव, देखें रेट     |     ‘Do not take our patience for granted…’: Shashi Tharoor warns Pakistan of misadventures against India | India News     |     Bihar Weather : बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश; लोगों ने ली राहत की सांस     |     Passing Out Parade In Moradabad: Up Police Gets 34 Deputy Sps, Dg Training Takes Salute, Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barwani News: बड़वानी में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच     |     Banswara: Water Self-reliance Campaign Launched With Mahi Mata Pujan, Public Took Pledge To Conserve Water – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: रोहतक पीजीआई में द्वितीय वर्ष के छात्र ने काटी हाथ की नस, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088